शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :23 Apr 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र के कुमरखाल गांव के समीप स्थित महादेव स्थान चोरवैय परिसर में माता शीतला मंदिर में मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

अमरपुर.

प्रखंड क्षेत्र के कुमरखाल गांव के समीप स्थित महादेव स्थान चोरवैय परिसर में माता शीतला मंदिर में मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. नवनिर्मित माता शीतला मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में कुमरखाल, चोरवैय, बलुआ, बेला व किसनपुर समेत अन्य गांव से 251 महिलाओं व युवती ने अपने सिर पर कलश रखकर कटोरिया, शाहपुर चौक होते हुए बेला गांव के सुप्रसिद्ध नौलखा महादेव मंदिर परिसर पहुंचीं. यहां बल्लीकित्ता गांव के विद्वान पंडित खगेश जी महाराज तथा अन्य पंडितों की टोलियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भराई अनुष्ठान पूरा किया. जिसके बाद पुन शोभा यात्रा उसी मार्ग होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. इस दौरान स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी व देवताओं का रूप धारण किए गये थे, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा. शोभा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी उपस्थित रही. कलश शोभायात्रा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हो गयी. मौके पर पंचायत के मुखिया पति सह जदयू नेता जयराम यादव ने बताया कि पूर्व में शीतला माता की मंदिर गांव से करीब एक-डेढ़ किमी की दूरी पर अवस्थित था. जिस कारण माता की पूजा अर्चना विधि पूर्वक करने में ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद गांव के समीप ही मंदिर का निर्माण किया गया तथा शीतला माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने आगे बताया कि कलश शोभा यात्रा के पश्चात चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हो गयी है. शुक्रवार को शीतला माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. प्राण प्रतिष्ठा व संकीर्तन की समाप्ति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. कलश शोभायात्रा के दौरान यजमान की भूमिका में कारू मंडल अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे. शोभा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखा गया. शोभायात्रा में स्थानीय ग्रामीण हलधर शर्मा, सुमन मांझी, विरेंद्र शर्मा, जनार्दन मांझी, दिलखुश कुमार, गुलशन कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य ग्रामीण पूरी तरह से मुस्तैद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन