सामानों की खरीदारी के लिए निकली लड़की हुई लापता

पंजवारा का मामला
पंजवारा का मामला पंजवारा. थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय एक लड़की के लापता होने की घटना सामने आयी है. बुधवार को लड़की के पिता ने पंजवारा थाना में आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है. मंगलवार की सुबह उनकी पुत्री गांव के ही किराना दुकान में घरेलू सामानों की खरीदारी के लिए गयी थी. जहां से काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी, परंतु उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. जिसके बाद बुधवार को उन्होंने स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लड़की के लापता होने के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




