पूर्व विधायक संजय यादव की बेल अर्जी खारिज

Published at :28 May 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक संजय यादव की बेल अर्जी खारिज

बांका : जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की कोर्ट ने शनिवार को गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट परिसर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूर्व विधायक के अग्रिम जमानत के मामले में कोर्ट में करीब 45 मिनट तक दोनों पक्ष के […]

विज्ञापन

बांका : जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की कोर्ट ने शनिवार को गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट परिसर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूर्व विधायक के अग्रिम जमानत के मामले में कोर्ट में करीब 45 मिनट तक दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच बहस चली. कोर्ट ने पूरी बहस सुनने के बाद अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट में चली बहस के दौरान सरकार

की ओर से लोक अभियोजक हीरालाल सिंह व सूचक पक्ष की ओर से भागलपुर कोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष कुमार राय व बचाव पक्ष की ओर से
पूर्व विधायक संजय यादव…
सेवानिवृत्त जिला जज सह पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता ओमप्रकाश पांडेय, बिहार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष सह भागलपुर के अधिवक्ता कामेश्वर पांडेय व बांका कोर्ट के अधिवक्ता आनंद देव चौधरी व ज्योतिनंदन झा ने हिस्सा लिया.
बताया जा रहा है कि कोर्ट में करीब 45 मिनट तक चली बहस में पुलिस द्वारा जमा की गयी डायरी में पूर्व विधायक पर कंडिका 14 में 12 अापराधिक मामले, कंडिका 77 में 19 अन्य मुकदमाें पर अधिवक्ताओं ने अपनी दलील दी. साथ ही 2014-15 में पूर्व विधायक पर चुनाव आचार संहिता के तीन अन्य केस लंबित होने की बात भी सामने आयी है.
बचाव पक्ष के वकील ने अपने दलील में पूर्व विधायक के कई मामले में जमानत मिल जाने की बात कोर्ट को बतायी, लेकिन साक्ष्य नहीं रहने पर कोर्ट ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया. मालूम हो कि पूर्व विधायक की अग्रिम जमानत के लिए बांका कोर्ट में 18 मई को एक याचिका दायर की गयी थी. याचिका पर 24 मई को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से डायरी की मांग की थी. इसके बाद शनिवार को हुई बहस में अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन