बांका अंचल पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

पदस्थापन के बाद पहली बार बांका आये डीआइजी ने की कार्रवाई बेलहर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सह बांका अंचल के पुलिस निरीक्षक महबुब आलम पर निलंबन की गाज गिरी है. अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार जिला आये डीआइजी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उनके विरुद्ध कार्रवाई की. बांका : भागलपुर प्रक्षेत्र […]
विज्ञापन
पदस्थापन के बाद पहली बार बांका आये डीआइजी ने की कार्रवाई
बेलहर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सह बांका अंचल के पुलिस निरीक्षक महबुब आलम पर निलंबन की गाज गिरी है. अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार जिला आये डीआइजी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उनके विरुद्ध कार्रवाई की.
बांका : भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआइजी विकास वैभव सोमवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय वेश्म में पहुंचकर जिले के विधि व्यवस्था की समीक्षा की. अपने पदास्थापन के बाद पहली बार बांका आये डीआइजी ने जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के बाद जिले की विधि व्यवस्था, भौगोलिक स्थिति, नक्सल प्रभावित क्षेत्र, अपराध का आंकड़ा, थाना की स्थिति, पुलिस लाईन की स्थिति सहित अन्य अपराधिक मामले आदि से अवगत होते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये.
मौके पर डीआइजी ने बेलहर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सह बांका अंचल के पुलिस निरीक्षक महबुब आलम को कार्य की लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज कासिमपुर थाना के अबजुगंज निवासी ललन कुमार ने डीआईजी के पास एक आवेदन दिया था.
इसमें आवेदक ने कहा है कि मोटरसाइकिल छिने जाने को लेकर बेलहर थाना में एक आवेदन दिया था. तत्कालिन थानाध्यक्ष ने पैसे की मांग करते हुए मोटरसाइकिल छोड़ने की बात कहते हुए जबरदस्ती सदा कागज पर हस्ताक्षर करा लिया गया. इस मामले में डीआईजी बांका एसपी को कार्यवाई करने का निर्देश दिया था. एसपी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए इस मामले की जांच बेलहर एसडीपीओ से कराया था. जिसमें मामला को सही पाया गया. इसी रिर्पोट के आधार पर सोमवार को डीआईजी ने उक्त अंचल पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर पुलिस लाईन हाजिर कर दिया है. साथ ही निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है. एसपी राजीव रंजन ने उक्त पुलिस इंस्पेक्टर के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया है कि डीआईजी ने विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश् जारी किया है.
इस अवसर पर एएसपी अभियान विमलेशचंद्र झा, एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, बेलहर डीएसपी पीयुषकांत व डीएसपी सूर्यनाथ सिंह आदि मौजूद थे. इसके पूर्व डीआईजी के बांका पहुंचने पर पुलिस कार्यालय परिसर में बांका पुलिस के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




