गरमी से कस्तूरबा की तीन छात्राएं बीमार

Published at :23 May 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
गरमी से कस्तूरबा की तीन छात्राएं बीमार

कटोरिया : भीषण गरमी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटोरिया की तीन बीमार छात्राओं को सोमवार की सुबह शिक्षिका भारती सारिका द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें शोभा कुमारी (12वर्ष) पिता सरजू यादव ग्राम हिंडोलावरण, सुगंधा कुमारी (13वर्ष) पिता अमीन राम ग्राम कटोरिया […]

विज्ञापन

कटोरिया : भीषण गरमी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटोरिया की तीन बीमार छात्राओं को सोमवार की सुबह शिक्षिका भारती सारिका द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें शोभा कुमारी (12वर्ष) पिता सरजू यादव ग्राम हिंडोलावरण, सुगंधा कुमारी (13वर्ष) पिता अमीन राम ग्राम कटोरिया व शर्मिला कुमारी (10वर्ष) पिता ईश्वरलाल दास ग्राम तिलैया शामिल हैं. छात्रा शोभा व शर्मिला को उल्टी की शिकायत थी.

जबकि सुगंधा को बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया. चिकित्सक डा. दीपक भगत के अनुसार सभी छात्राओं की स्थिति खतरे से बाहर है. उन्होंने आशंका जतायी कि फुड प्वाइजनिंग के कारण छात्राओं को उल्टी हो सकती है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन