फर्जी चालान से करते थे बालू का अवैध धंधा

Published at :18 May 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी चालान से करते थे बालू का अवैध धंधा

बांका : समाहरणालय स्थित खनन कार्यालय के समीप से बुधवार को सदर थाना में दर्ज फर्जी चलान के नाम पर बालू उठाव के एक फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व बालू संवेदक दिवाकरचंद्र दुबे का पुत्र देव कुमार दुबे को बांका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज […]

विज्ञापन

बांका : समाहरणालय स्थित खनन कार्यालय के समीप से बुधवार को सदर थाना में दर्ज फर्जी चलान के नाम पर बालू उठाव के एक फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व बालू संवेदक दिवाकरचंद्र दुबे का पुत्र देव कुमार दुबे को बांका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मालूम हो कि इस मामले में बालू संवेदक महादेव इनक्लेव के द्वारा विगत 5 फरवरी 17 को बांका थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें कहा गया था कि उक्त अभियुक्त के द्वारा बालू के फर्जी चलान काटकर अवैध रूप से बालू का कारोबार किया जा रहा है. जिस मामले में उक्त अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसे बांका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पूर्व में भी दर्ज हुआ था एक मामला
बांका थाना कांड संख्या 522/16 में भागलपुर के खान निरीक्षक के द्वारा बांका थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमें अवैध बालू खनन व अवैध बालू भंडारण के मामले में मिनरल कॉनसेशन रूल 1972 के नियम 4 व 49 का उल्लघंन व 40 के तहत दंडनीय अपराध एवं माइंस एवं मिनरल डेवलपमेंट रेगूलेशन एक्ट 1957 के सेक्सन 4 व 21 के उलंघन का आरोप भंडारणकर्ता पूर्व विधायक के भाई दिलीप यादव का नाम दर्ज है. जिसमें तत्कालिन जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने 19 मई 16 को अवैध बालू खनन व भंडारण के विरूद्ध अभियान चलाया था. जिसमें टीम को 12 हजार घन फीट बालू अवैध रूप से डंपिंग मिला था. जिसे जब्त कर बाराहाट अंचल को सुपूर्द कर दिया गया था. जिसमें बालू के अवैध भंडारण की जांच के बाद फर्जी चलान काटने का मामला सिद्ध भी हुआ था. इसी मामले में बांका के बालू संवेदक के तत्कालिक इंचार्ज सूर्यभूषण सिंह ने थाना व खनन विभाग को भी एक आवेदन दिया था. जिसमें कहा गया था कि बांका जिले के सभी घाट की बंदोबस्ती 2015-19 तक कंपनी के नाम है. बावजूद देव कुमार दुबे के द्वारा दिलीप यादव एवं पूर्व विधायक की मिली भगत से ढाकामोड़ में बालू का अवैध भंडारण कराया है और प्रशासन को आंख में धुल झोंककर फर्जी चलान जारी कर बालू का कारोबार किया जा रहा है. यह मामला भी बुधवार को हुई उनकी गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन