कोलकाता में हथियार बेच रहा बांका का युवक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

दो इंप्रोवाइस्ड 7एमएम पिस्तौल व 10 राउंड कारतूस जब्त साउथ पोर्ट इलाके से लालबाजार के एआरएस की टीम ने दबोचा पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल कोलकाता/बांका : बिहार से कोलकाता के साउथपोर्ट इलाके में आकर हथियार बेचने के आरोप में लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने प्रमोद यादव (40) नामक […]
विज्ञापन
दो इंप्रोवाइस्ड 7एमएम पिस्तौल व 10 राउंड कारतूस जब्त
साउथ पोर्ट इलाके से लालबाजार के एआरएस की टीम ने दबोचा
पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल
कोलकाता/बांका : बिहार से कोलकाता के साउथपोर्ट इलाके में आकर हथियार बेचने के आरोप में लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने प्रमोद यादव (40) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह बिहार के बांका जिले का रहनेवाला है. उसे रविवार शाम 6.30 बजे के करीब साउथपोर्ट इलाके के ग्वालियर घाट से गिरफ्तार किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि साउथ पोर्ट इलाके में रविवार शाम को हथियारों की डीलिंग होने वाली है. इस जानकारी के बाद एआरएस की टीम वहां पहले से मौजूद थी. जैसे ही एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में इलाके में घूमते हुए देखा गया,
उसे तुरंत पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की गयी. इस दौरान जांच में उसके पास से पुलिस को दो इंप्रोवाइस्ड 7एमएम पिस्तौल व 10 राउंड कारतूस मिले. प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि दोनों हथियार वह ग्वालियर घाट में किसी तीसरे व्यक्ति को बेचने के लिए आया था. इसके पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जायेगा. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




