कॉलेज परिसर में किया हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. पार्ट-टू के परीक्षार्थियों का नहीं आया एडमिट कार्ड आर्टस व साईंस संकाय के पार्ट-टू का एडमिट कार्ड नहीं आने को लेकर सीएम कॉलेज के परीक्षार्थियों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया. 41 छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के द्वारा निर्गत नहीं किया है. बौंसी : सीएम कॉलेज के आर्टस व साईंस संकाय के पार्ट-टू […]
विज्ञापन
आक्रोश. पार्ट-टू के परीक्षार्थियों का नहीं आया एडमिट कार्ड
आर्टस व साईंस संकाय के पार्ट-टू का एडमिट कार्ड नहीं आने को लेकर सीएम कॉलेज के परीक्षार्थियों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया. 41 छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के द्वारा निर्गत नहीं किया है.
बौंसी : सीएम कॉलेज के आर्टस व साईंस संकाय के पार्ट-टू के कई परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड नहीं है. एडमिट कार्ड नहीं आने को लेकर छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में जाकर विरोध जताते हुए हंगामा किया. जानकारी के अनुसार करीब 41 छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड इस वर्ष विश्वविद्यालय के द्वारा निर्गत नहीं किया गया है. बताया गया कि 41 छात्र-छात्राओं का परीक्षा फीस विश्वविद्यालय में जमा ही नहीं किया गया. जिसकी वजह से वैसे छात्र-छात्राओं को पार्ट-टू की परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं दिया गया. सूत्रों की मानें तो सीएम कॉलेज के कई कर्मी इसमें शामिल हैं जिन्होंने वैसे छात्र-छात्राओं से
परीक्षा फीस तो ली लेकिन उन्हें जमा नहीं किया. ऐसी स्थिति में परीक्षार्थियों के समक्ष उनका भविष्य अंधकार में डूबता दिख रहा है. अब या तो छात्रों को फिर से नामांकन कराकर पार्ट वन की पढ़ाई करनी होगी या पार्ट 2 की परीक्षा के लिए एक साल का इंतजार करना होगा. वहीं इस समस्या को जानकर प्रिंसिपल ने छात्र छात्राओं से बात की. जिसपर परीक्षार्थियों ने कुलपति के नाम से एक आवेदन प्रिसिंपल का दिया. जिसमें कहा गया है कि अगर उन्हें परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे. फिलहाल पार्ट 2 के 41 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




