देसी व विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :03 May 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
देसी व विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

250 देशी पाउच व 60 बोतल विदेशी शराब बरामद बाराहाट/पंजवारा : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब जब्त किया है. पहली घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव की है. जहां थानाध्यक्ष विमल कुमार ने पुलिस बल के साथ भूपेंद्र […]

विज्ञापन

250 देशी पाउच व 60 बोतल विदेशी शराब बरामद

बाराहाट/पंजवारा : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब जब्त किया है. पहली घटना पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव की है. जहां थानाध्यक्ष विमल कुमार ने पुलिस बल के साथ भूपेंद्र यादव के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया. पुलिस के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अक्सर शराब कारोबारी चोरी छूपे शराब की खरीद फरोख्त करते हैं. जिसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस द्वारा छापामारी की गयी. जिसमें कुल 100 पाउच देसी शराब जब्त की गयी. हालांकि गृह स्वामी इस दौरान मौका पाकर भागने में सफल रहा.
वहीं बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने अनिरूद्ध साह के घर छापामारी कर उसके घर से 60 बोतल विदेशी एवं 150 पाउच देशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है.
बौंसी से प्रतिनिधि के अनुसार अवैध देशी शराब के साथ पुलिस ने डैम रोड स्थित गणेश सिनेमा हॉल के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि ब्रहम्पुर गांव निवासी अमर कुमार दास दो लीटर देसी शराब लेकर जा रहा था. जिसे गश्त कर रही पुलिस ने पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन