वर्तमान समय में मजदूरों की बिगड़ती दशा पर की चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

मजदूरों के हित में सरकार को सोचने की जरूरत मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन बांका : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं बिहार पेंशनर्स एशोसिएशन जिला इकाई बांका की संयुक्त बैठक सोमवार को पुरानी अस्पताल परिसर में आयोजित हुई़ बैठक में वक्ताओं ने मई दिवस के महत्व पर अपना-अपना विचार रखा. वक्ताओं ने […]
विज्ञापन
मजदूरों के हित में सरकार को सोचने की जरूरत
मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बांका : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं बिहार पेंशनर्स एशोसिएशन जिला इकाई बांका की संयुक्त बैठक सोमवार को पुरानी अस्पताल परिसर में आयोजित हुई़ बैठक में वक्ताओं ने मई दिवस के महत्व पर अपना-अपना विचार रखा. वक्ताओं ने कहा की 1886 ई में जर्मनी के शिकागो में मजदूरों ने अपने शासक जार के खिलाफ असहनीय अत्याचार व शोषण के विरुद्ध आवाज उठायी थी़ जिसमें कई मजदूर जार के गोलियों के शिकार हुए थे़
वाबजूद मजदूर संगठित होकर अपनी लड़ाई जारी रखी थी़ इसको लेकर वक्ताओं ने उस घटनाओं की याद दिलाते हुए सभी संगठन के मजदूरों से संगठित रखकर अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है. बैठक की अध्यक्षता संघ के वरीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक एवं पेंशनर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष तारकेश्वर मंडल ने किया़ इस अवसर पर चित्रधर सिंह, सनत कुमार ठाकुर, डा अली इमाम, सुबोध कुमार यादव, मनोज कुमार, मदन मुरारी प्रसार, उपेन्द्र यादव, जितेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार यादव, बच्चन गोड़, कैलाश पासवान, रामकिशोर प्रसाद, फुलो दास, रामदेव यादव, जनार्दन पोद्धार आदि मौजूद थे़ बाद में सभी नेताओं ने शहादत में मारे गये मजदूरों को श्रद्धांजली दी एवं दो मिनट का मौन रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




