गाड़ी पलटने से वर-वधू जख्मी

Published at :01 May 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
गाड़ी पलटने से वर-वधू जख्मी

विश्वकर्मा टोला भूतनाथ के समीप एक बेलेरो गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी. जिसमें वर-वधू जख्मी हो गयी. फुल्लीडुमर : खेसर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला भूतनाथ के समीप एक बेलेरो गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी. जानकारी के अनुसार बेलोरो फुल्लीडुमर से वर-वधु को लेकर विश्वकर्मा टोला होते हुए चनपुरा जा रहा था. इसी क्रम में […]

विज्ञापन

विश्वकर्मा टोला भूतनाथ के समीप एक बेलेरो गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी. जिसमें वर-वधू जख्मी हो गयी.

फुल्लीडुमर : खेसर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला भूतनाथ के समीप एक बेलेरो गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी. जानकारी के अनुसार बेलोरो फुल्लीडुमर से वर-वधु को लेकर विश्वकर्मा टोला होते हुए चनपुरा जा रहा था. इसी क्रम में भूतनाथ के पास तीखी मोड़ रहने के कारण गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलटी मार दिया.
जिसमें गाड़ी पर सवार वर-वधु सहित अन्य लोग जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को उपचार के लिए फुल्लीडुमर अस्पताल ले गया. उधर सूचना मिलते ही खेसर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवलाल किस्कू अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी शादी समारोह से लौट रहा था. घटना में वर अजय कुमार व नवविवाहिता के अलावे उनके परिजन भी सवार थे. सभी लोगों को हल्की-फूल्की चोटे आयी थी. जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन