छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2017 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

अमरपुर : आदर्श बालिका उच्च विद्यालय अमरपुर के एक सहायक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप को सही पाते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने गुरुवार को उसे निलंबित कर दिया. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी ने स्कूल के सहायक शिक्षक नवीनचंद्र मिश्र के निलंबन का आदेश की प्रति जिले के […]
विज्ञापन
अमरपुर : आदर्श बालिका उच्च विद्यालय अमरपुर के एक सहायक शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप को सही पाते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने गुरुवार को उसे निलंबित कर दिया. साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी ने स्कूल के सहायक शिक्षक नवीनचंद्र मिश्र के निलंबन का आदेश की प्रति जिले के सभी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है.
मालूम हो कि पूर्व में स्कूल की छात्रा एवं उनके अभिभावक ने उक्त शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था. इस आरोप के तहत नगर अध्यक्ष सदानंद महतो, उपाध्यक्ष नीलम सिंह, संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद मंटु रजक एवं वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू साह आदि ने स्कूल जाकर मामले की जांच की थी. जिसमें मामला सही पाने के कारण नगर अध्यक्ष ने कार्रवाई को लेकर स्थानीय सभी पदाधिकारी एवं जिले के वरीय पदाधिकारी को पत्र निर्गत कर कार्रवाई की मांग की थी. नगर अध्यक्ष के पत्र के आलोक में डीपीओ स्थापना ने भी मामले की जांच तात्कालीन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से करायी. जिसमें बीइओ ने भी मामला सही पाया और विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया. बाद में डीपीओ स्थापना ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस पत्र के आलोक में नगर कार्यपालक पदाधिकारी सह नियोजन समिति ने पुन: एक बार संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से मामले की जांच करायी. इस जांच में भी उक्त मामला सही पाया गया. जिसके एवज में यह कार्रवाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




