कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए रहेंगे मात्र दो गेट

बौंसी : गुरुधाम में तीन गेट पहले से मौजूद है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए गुरुधाम में मात्र दो ही गेट से प्रवेश मिलेगा. जिसमें प्रथम गेट से महामहिम के काफिला एवं कारकेड को प्रवेश मिलेगा. मुख्य गेट की सुरक्षा में दंडाधिकारी के रूप में भूमि सुधार उपसमाहर्ता तारापुर मुंगेर के पुष्पेस कुमार एवं वरीय […]
बौंसी : गुरुधाम में तीन गेट पहले से मौजूद है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए गुरुधाम में मात्र दो ही गेट से प्रवेश मिलेगा. जिसमें प्रथम गेट से महामहिम के काफिला एवं कारकेड को प्रवेश मिलेगा. मुख्य गेट की सुरक्षा में दंडाधिकारी के रूप में भूमि सुधार उपसमाहर्ता तारापुर मुंगेर के पुष्पेस कुमार एवं वरीय पुलिस पदधिकारी के रूप में जमुई के पुलिस उपाधीक्षक अरूण कुमार द्वेवदी को प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं द्वितीय गेट को आपातकालीन गेट बनाया गया है.
जो विषम परिस्थिति में ही खोला जायेगा. जबकि तृतीय गेट से गुरूभाई, मीडिया कर्मी व अन्य सुरक्षा कर्मी को प्रवेश दिया जायेगा. इस सामान्य गेट की सुरक्षा में दंडाधिकारी के रूप में वरीय उपसमाहर्ता कटिहार के विपिन कुमार यादव एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस उपाधीक्षक बिहार सैन्य पुलिस 16 बांका के सूर्यनाथ सिंह को लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




