गुरुधाम को दिया जा रहा नया लुक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी बौंसी : गुरुधाम आश्रम में 3 अप्रैल को राष्ट्रपति डा. प्रणव मुखर्जी का आगमन होगा. इसको लेकर सोमवार को आश्रम के सदस्यों ने एक बैठक कर उनके आगमन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया. बैठक में मौजूद आश्रम के सचिव ऋषिकेष पांडेय, शिव अग्रवाल, गणेश केडिया, गिरधर सर्राफ, ब्रजेश चंद्र […]
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी
बौंसी : गुरुधाम आश्रम में 3 अप्रैल को राष्ट्रपति डा. प्रणव मुखर्जी का आगमन होगा. इसको लेकर सोमवार को आश्रम के सदस्यों ने एक बैठक कर उनके आगमन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया. बैठक में मौजूद आश्रम के सचिव ऋषिकेष पांडेय, शिव अग्रवाल, गणेश केडिया, गिरधर सर्राफ, ब्रजेश चंद्र मिश्र, गंगाधर मिश्र, राजकुमार झा, श्याम कुमार सिंह ने आश्रम में चल रही विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया. मालूम हो कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आश्रम को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है.
गुरुभाईयों द्वारा राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया जायेगा. साथ ही आश्रम परिसर में ही राष्ट्रपति के लिए विशेष रुप से एक विशेष कक्ष को भी आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है. जिस कक्ष की रंगाई पुताई कार्य को पूरा कर लिया गया है. इस कक्ष में सभी तरह के आधुनिक सुविधाएं व आरामदायक फर्नीचर लगाये जाने की सूचना है. वहीं पूरे आश्रम परिसर में ग्रीन कारपेट बिछाया जायेगा. साथ ही लाइटिंग व अन्य साज सज्जा का कार्य भी किया जा रहा है. उधर सोमवार को स्थानीय सीओ ने आश्रम का दौरा कर वहां के सदस्यों से मिलकर सभी तरह की तैयारियों आदि पर विस्तार से विचार विमर्श भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




