दर्शकों ने पहले दिन देखी छोटा सिपाही व गांधी

Published at :21 Mar 2017 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
दर्शकों ने पहले दिन देखी छोटा सिपाही व गांधी

फिल्म महोत्सव. देशभक्ति गीत के साथ हुआ आगाज शहर के महेंद्र टाकिज में सोमवार को देशभक्ति फिल्म महोत्सव का आगाज हुआ. देशभक्ति पर आधारित फिल्म महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया. डीएम ने महोत्सव का उद्घाटन किया. सिनेमा हॉल में बुधवार तक नि:शुल्क देशभक्ति फिल्म दिखायी जायेगी . बांका : बांका देशभक्ति फिल्म […]

विज्ञापन

फिल्म महोत्सव. देशभक्ति गीत के साथ हुआ आगाज

शहर के महेंद्र टाकिज में सोमवार को देशभक्ति फिल्म महोत्सव का आगाज हुआ. देशभक्ति पर आधारित फिल्म महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया. डीएम ने महोत्सव का उद्घाटन किया. सिनेमा हॉल में बुधवार तक नि:शुल्क देशभक्ति फिल्म दिखायी जायेगी
.
बांका : बांका देशभक्ति फिल्म महोत्सव को लेकर सोमवार को शहर के महेंद्र टाकिज में देशभक्ति पर आधारित चलचित्र का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया.
महोत्सव का उदघाटन जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे एवं एसपी राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान बांका फिल्म महोत्सव पुस्तक का विमोचन भी किया गया. मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए सरकार के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में देशभक्ति पर बनायी गयी फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है. जिसके तहत राज्य के रोहतास एवं बांका जिला को चयनित किया गया है.
रोहतास जिले में गत फरवरी माह में यह फिल्में दिखायी जा चुकी है. वहीं बांका के महेंद्र टॉकीज में देशभक्ति फिल्मों का प्रदर्शन बुधवार तक जारी रहेगा. डीएम ने मौजूद बच्चों को इस देशभक्ति फिल्मों से प्रेरणा लेकर अपने जज्बा को बुलंद करते हुए आगे देश का एक अच्छे व सच्चे सिपाही बनने की बात कहीं. वहीं एसपी ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में उसी देश ने तरक्की किया गया है जहां के लोगों में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है.
टाकीज में दिखायी जाने वाले फिल्में भी देशभक्ति पर आधारित है. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को इस देशभक्ति फिल्म को देखकर लाभ उठाने की बात कहीं. कार्यक्रम के पहले दिन सिनेमा हॉल के दोनो शो में देशभक्ति का चलचित्र दिखाया गया. पहला शो में हिन्दी चलचित्र छोटा सिपाही एवं दुसरा शो में अंग्रेजी चलचित्र गांधी फिल्म का प्रदर्शन किया गया. छोटा सिपाही फिल्म गोवा की आजादी पर आधारित फिल्म बनाया गया है. जिसमें ग्रामीण इलाकों के बच्चें की देश के प्रति अहम भुमिका प्रदर्शित की गयी है. वहीं दुसरे शो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अधारित फिल्म को अंग्रेजी भाषा में दिखाया गया.
इस फिल्म का करीब 30 प्रतिशत शुटिंग बिहार में हुआ है. महोत्सव के दुसरे दिन मंगलवार को शहीद एवं किमाज लॉड-ब्योंड द क्लास देशभक्ति फिल्म का प्रदर्शन होगा. मंच का संचालन फिल्म संयोजक रविवार पटेल ने किया. जबकि कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सिनेमा हॉल के अनिल कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर एनडीसी डा. राकेश कुमार, एडीपीआरओ दिलीप सरकार के अलावा फिल्म महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे.
देशभक्ति फिल्मों को देखने से बच्चों में देश के प्रति बढ़ता है प्रेम
कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए जिला जन शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी डीडीसी कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि देशभक्ति की कहानी किताबों में भी लिखी गयी है. लेकिन फिल्में देखने से मन पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है. जिससे कार्य करने में असानी होती है. आगे उन्होंने कहा कि देशभक्ति फिल्में अब कम बन रहीं है. देशभक्ति फिल्मों को देखने से बच्चों में देश के प्रति उत्साह आदि का संचार होता है. देश के प्रति प्रेम बढ़ता है. जिला योजना पदाधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि सिनेमा हॉल में नि:शुल्क देशभक्ति फिल्म दिखाया जायेगा. जो तीन दिनों तक चलेगा. इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत सिनेमा हॉल के मालिक अनिल सिंह ने बुके देकर किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन