फर्जी पेंशनधारियों के विरुद्ध प्राथमिकी करें दर्ज: डीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

सभी प्रखंड के बीडीओ को आदेश किया जारी शंभुगंज : जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे ने सभी प्रखंड के बीडीओ को आदेश जारी कर फर्जी तरीके से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभुकों की पहचान कर उसके उपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है. जानकारी के अनुसार प्रधान सचिव समाज कल्याण […]
विज्ञापन
सभी प्रखंड के बीडीओ को आदेश किया जारी
शंभुगंज : जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे ने सभी प्रखंड के बीडीओ को आदेश जारी कर फर्जी तरीके से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभुकों की पहचान कर उसके उपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है. जानकारी के अनुसार प्रधान सचिव समाज कल्याण विभाग बिहार के आकड़ों के अनुसार बांका जिले में 15 मार्च 2017 तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत कुल 102895 पेंशनधारी थे. जबकि पीएफएमएस के सत्यापन के पश्चात पाया गया है
कि 17 हजार 662 पेंशनधारी द्वारा फर्जी तरीके से बैंक खाता के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने का प्रयास किया गया है. इधर बीडीओ दीना मुर्मू ने बताया कि शंभुगंज प्रखंड के उन्नीसों पंचायत के पेंशनधारी की सूची कंप्यूटर से प्राप्त कर इसकी सघन जांच करायी जायेगी. फर्जी तरीके से पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों पर प्राथमिकी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




