छात्र का शव पहुंचा,गांव में मातम

Published at :21 Mar 2017 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र का शव पहुंचा,गांव में मातम

हादसा. भागलपुर में दौड़ की प्रैक्टिस के दौरान गिरने के बाद मौत टीएनबी के बीएससी का छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को लेकर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था. इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा और मौत हो गयी. छात्र का शव कामदेवडीह गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. कटोरिया : कटोरिया थाना […]

विज्ञापन

हादसा. भागलपुर में दौड़ की प्रैक्टिस के दौरान गिरने के बाद मौत

टीएनबी के बीएससी का छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को लेकर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था. इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा और मौत हो गयी. छात्र का शव कामदेवडीह गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया.
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के कामदेवडीह गांव निवासी सुबोध यादव के पुत्र सह छात्र गौरव कुमार (25वर्ष) का शव सोमवार की देर शाम उसके पैतृक गांव पहुंचा. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृत छात्र की मां रामजानकी देवी, पिता सुबोध यादव, बड़ा भाई सौरव कुमार आदि रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे. पीडि़त परिजनों की चीत्कार व दहाड़ से समूचा कामदेवडीह गांव दहल उठा. इस हृदयविदारक दृश्य को देख सांत्वना देने वाले लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र गौरव कुमार टीएनबी में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था. सोमवार की सुबह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था. इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे साथी छात्रों द्वारा पहले प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया. वहां से उसे चिकित्सक ने मायागंज के लिए रेफर किया. मायागंज में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोमवार की शाम मृत छात्र का शव गांव पहुंचते ही समूचा माहौल गमगीन हो गया. सूचना मिलते ही कटोरिया के पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, अवधेश उर्फ गुड्डु यादव, सुरेंद्र यादव, अमोद यादव, विनोद यादव, जनार्दन यादव, दिनेश यादव, शेखर यादव, मुकेश यादव आदि मृत छात्र के घर पहुंचे. परिजनों के अनुसार गौरव पढ़ाई में मेधावी व होनहार छात्र था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन