चांदन एसबीआइ लूटकांड का मास्टरमाइंड नसीम गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : बांका पुलिस ने जिले के सबसे बड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है. करीब एक माह से एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित बांका एसआइटी इस घटना को उद्भेदन करने में जुटी हुई थी. मंगलवार को टीम ने इस घटना […]
विज्ञापन
बांका : बांका पुलिस ने जिले के सबसे बड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है. करीब एक माह से एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित बांका एसआइटी इस घटना को उद्भेदन करने में जुटी हुई थी. मंगलवार को टीम ने इस घटना का पटाक्षेप कर दिया. देश के करीब आधा दर्जन राज्यों में दर्जनों बैंक लूटकांड की घटना को अंजाम देनेवाला 50 हजार का इनामी बैंक लूटकांड का अंतरराज्यीय मुख्य सरगना नसीम खां उर्फ जब्बार को बांका पुलिस ने फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
झारखंड के हजारीबाग का है रहनेवाला : एसपी राजीव रंजन ने मंगलवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि 17 फरवरी 2017 को चांदन बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा से करीब 39 लाख रुपये व 14 जून 2016 को बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेली मोड़ स्थित केनरा बैंक की शाखा से करीब 3.51 लाख रुपये की लूट की घटना को इनके गिरोह द्वारा ही अंजाम दिया गया था. तब से बांका पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी. इसमें मंगलवार को सफलता मिली है.
एसपी ने आगे बताया कि बैंक लूटकांड के मुख्य सरगना नसीम खां मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. वह गिरोह का मुख्य सरगना है. इसकी गिरफ्तारी के बाद जिले के दोनों बैंक लूटकांड का उद्भेदन कर लिया गया है. उसके पास से पुलिस ने तीन लाख रुपये नकद भी बरामद किया है.
बनायी गयी थी छह सदस्यीय एसआइटी की टीम : एसपी ने बताया है कि जिले के दोनों बैंक लूटकांड के बाद एसडीपीओ शशिशंकर कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय एसआइटी की टीम का गठन किया गया था. इसमें कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती, सूईया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, बौंसी थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान, फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, अमरपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार व चांदन थानाध्यक्ष राजबर्द्धन कुमार शामिल थे. गठित एसआइटी टीम के द्वारा ही गुप्त सूचना के आधार पर बैंक लूटकांड के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी हुई है. एसपी ने गठित एसआइटी टीम के सराहणीय कार्य के लिए सभी सदस्यों को पुरस्कृत करने की बात कही. एसपी ने यह भी खुलासा किया है कि मास्टरमाइंड नसीम खां का साथी रणबीर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गिरफ्तारी पूर्व में ही हजारीबाग में बांका पुलिस के द्वारा कर ली गयी थी. उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को झारखंड पुलिस द्वारा रिमांड पर ले लिया गया है.
अब तक साढ़े तीन करोड़ की कर चुका है लूट : एसपी ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार मास्टरमाइंड नसीम खां गिरोह के द्वारा अबतक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.
पहली बार 2008 में पश्चिम बंगाल की सीआइडी ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल से रिहा होने के बाद नसीम खां गिरोह बैंक लूटकांड में अब तक सक्रिय रहा है. इनके गिरोह के द्वारा करीब दर्जनों बैंक लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया है. इसमें मास्टरमाइंड बार-बार पुलिस को चकमा देने में सफल रहे थे. इसकी गिरफ्तारी से अन्य सभी बैंक घटनाओं का पर्दाफाश हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




