यूको बैंक में ग्राहक से 10 हजार व मोबाइल की ठगी

Published at :13 Jan 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
यूको बैंक में ग्राहक से 10 हजार व मोबाइल की ठगी

कटोरिया : कटोरिया बाजार स्थित यूको बैंक में एक ग्राहक से दो ठगों ने साजिश के तहत दस हजार रुपये व मोबाइल की ठगी कर ली. घटना के संबंध में पीडि़त ग्राहक प्रमोद कुमार राय ग्राम टिटहीवरण ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उसने बताया है कि गत 10 जनवरी को वह बैंक […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार स्थित यूको बैंक में एक ग्राहक से दो ठगों ने साजिश के तहत दस हजार रुपये व मोबाइल की ठगी कर ली. घटना के संबंध में पीडि़त ग्राहक प्रमोद कुमार राय ग्राम टिटहीवरण ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उसने बताया है कि गत 10 जनवरी को वह बैंक में रुपये की निकासी करने को गया था.

बैंक काउंटर पर सभी ग्राहकों को चार हजार रुपये ही निकासी में दिये जा रहे थे. तभी वहां दो युवक उसके पास आये और कहा कि चलो तुमको दस हजार रुपये की निकासी करवा देता हूं. दस हजार रुपये की निकासी होने के बाद युवकों ने झांसा देकर कागज में लिपटे नोट देकर कहा कि इसमें पचास हजार रुपये हैं. साथ ही उसके दस हजार रुपये व मोबाइल लेकर वहां से रफू-चक्कर हो गया. कागज में लिपटे पचास हजार रुपये की जगह सिर्फ कागज के ही टुकड़े बंधे थे.

पीडि़त ग्राहक का आरोप है कि उसके साथ हुई इस ठगी में बैंक के अधिकारी व कर्मी भी संलिप्त हैं. चूंकि ठगों ने ही काउंटर पर पैरवी करके दस हजार रुपये की निकासी करवायी. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि यह मामला काफी रहस्यमय व संदिग्ध है. प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन