इधर कटाेरिया में पेड़ा दुकान में चिपकाया नक्सली पोस्टर, दहशत

Published at :11 Jan 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
इधर कटाेरिया में पेड़ा दुकान में चिपकाया नक्सली पोस्टर, दहशत

कटोरिया : कटोरिया बाजार के देवघर रोड बस स्टैंड स्थित चंद्रशेखर तिवारी के पेड़ा दुकान में मंगलवार की सुबह नक्सली पोस्टर चिपका हुआ मिला. भाकपा माओवादी मंटु खैरा के नाम से चिपकाये हुए उक्त पोस्टर के माध्यम से दुकानदार शेखर तिवारी, मदन मुरारी व बबलू गुप्ता को एक सप्ताह के भीतर दुकान खाली करने की […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार के देवघर रोड बस स्टैंड स्थित चंद्रशेखर तिवारी के पेड़ा दुकान में मंगलवार की सुबह नक्सली पोस्टर चिपका हुआ मिला. भाकपा माओवादी मंटु खैरा के नाम से चिपकाये हुए उक्त पोस्टर के माध्यम से दुकानदार शेखर तिवारी, मदन मुरारी व बबलू गुप्ता को एक सप्ताह के भीतर दुकान खाली करने की धमकी दी गयी है.

दुकान नहीं हटाने पर दुकानदार के साथ-साथ समर्थन देने वाले को भी अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. पेड़ा दुकानदार चंद्रशेखर तिवारी ने थाना में एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पोस्टर किसी शरारती तत्वों की करतूत नजर आ रही है. हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन