गरूड़ पर निकलेगी मधुसूदन भगवान की शोभायात्रा

बौंसी : मंदार क्षेत्र में भगवान मधुसूदन की शोभा यात्रा इस वर्ष गरुड़ रथ पर निकाली जायेगी. इसके लिए भागलपुर से आये कलाकारों द्वारा रथ की रंगाई पुताई और उनका आसन बनाया गया है. मालूम हो कि भगवान मधुसूदन की शोभा यात्रा मकर संक्रांति के अवसर पर पिछले 2 सौ वर्षों से इस क्षेत्र में […]
बौंसी : मंदार क्षेत्र में भगवान मधुसूदन की शोभा यात्रा इस वर्ष गरुड़ रथ पर निकाली जायेगी. इसके लिए भागलपुर से आये कलाकारों द्वारा रथ की रंगाई पुताई और उनका आसन बनाया गया है. मालूम हो कि भगवान मधुसूदन की शोभा यात्रा मकर संक्रांति के अवसर पर पिछले 2 सौ वर्षों से इस क्षेत्र में निकाली जाती रही है.
इस आयोजन में शरीक होने बिहार एवं झारखंड से हजारों की संख्या में श्रद्घालु आते हैं. दोपहर के दो बजे मंदिर के गर्भगृह से भगवान को चंवर के तले निकालकर रथ पर आरुढ़ किया जायेगा. बौंसी मेला का आयोजन भगवान के इसी शोभा यात्रा से जुड़ा है. इस दिन भगवान एक राजा की तरह नगर भ्रमण पर निकलते हैं और श्रद्घालुओं को आशीर्वाद देते हैं. मालुम हो कि पहले भगवान को हाथी पर ले जाया जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




