बच्चे की हाजिरी नहीं बनाने पर विद्यालय में लटकाया ताला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

छात्रवृत्ति की राशि गबन के मामले में हटायी गयी थीं प्रधानाध्यापिका अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बनहारा में ग्रामीणों द्वारा सोमवार को तालाबंदी कर बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाने का विरोध किया गया. ग्रामीणों द्वारा पूर्व प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी पर आरोप लगाया कि जो बच्चे प्रतिदिन उपस्थित होते हैं उसका उपस्थिति पंजी में […]
विज्ञापन
छात्रवृत्ति की राशि गबन के मामले में हटायी गयी थीं प्रधानाध्यापिका
अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बनहारा में ग्रामीणों द्वारा सोमवार को तालाबंदी कर बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाने का विरोध किया गया. ग्रामीणों द्वारा पूर्व प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी पर आरोप लगाया कि जो बच्चे प्रतिदिन उपस्थित होते हैं उसका उपस्थिति पंजी में हाजिरी नहीं बनाया गया है. जब वर्तमान प्रधानाध्यापक ने इसकी जांच की तो मामला सही पाया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापिका को छात्रवृति गबन के मामले में विद्यालय से हटा दिया गया था, लेकिन पुन: शिक्षा विभाग द्वारा इस विद्यालय में पदस्थापित कर दिया गया है. ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकातय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से कई बार की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने कहा कि अगर मामले की सुनवाई नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे.
फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली को लेकर छात्रों किया बबाल
बौंसी. प्रखंड क्षेत्र में दशवीं के परीक्षा फॉर्म भरे जाने के नाम पर छात्र – छात्राओं का आर्थिक शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पूर्व एलएनडी में छात्राओं से ज्यादा शुल्क लिये जाने पर उपप्रमुख द्वारा विरोध किया गया था. वहीं सोमवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय झपनियां में फॉर्म भरने के नाम पर 980 रुपये लिये जाने के विरोध में छात्र – छात्राओं ने जमकर बबाल किया. छात्रा रानी, फूलकुमारी, रुबी, छोटी, पायल, छात्र अनुज, विपुल, रोहित, रुपेश, संजय मिथुन सहित ने बताया कि फॉर्म भरने के नाम पर पहले 11 सौ रुपये मांगे गये थे. जिसके बाद 980 रुपये लिया गया. मालूम हो कि विद्यालय में 30 छात्र इस बार अपना निबंधन करवाये हैं. जिसमें अबतक 17 छात्रों ने फॉर्म भरा है. वहीं इस बात की जानकारी छात्रों ने अंचलाधिकारी को दी.
तत्काल अंचलाधिकारी संजीव कुमार द्वारा मामले की जांच करने के बाद फॉर्म में जहां ज्यादा शुल्क लिये जाने की बात सामने आयी. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सज्जन कुमार झा द्वारा विद्यालय में दिये जा रहे घटिया एमडीएम का भी मामला सामने आया. चावल को जहां जमीन पर साड़ी का फटा टुकड़ा बिछाकर रखा गया था. वहीं कीचन में बने चदरे का शेड जर्जर हो चुका था जिससे जंग लगा हुआ चदरे का टुकड़ा कभी भी गिर सकता था. यहां तक की चावल भी अधपका था. हालांकि मामले की जांच के वक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीआरसीसी भी मौजूद थे. प्रधानाध्यापक सज्जन कुमार झा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म के फीस की पूरी जानकारी उनको नहीं थी. जिन बच्चों से ज्यादा पैसे लिये गये हैं उन्हें लौटा दिया जायेगा. सीओ संजीव कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




