डीलर के खिलाफ जांच को पहुंची टीम ग्रामीणों ने की थी शिकायत

Published at :09 Jan 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर के खिलाफ जांच को पहुंची टीम ग्रामीणों ने की थी शिकायत

बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के डीलर द्वारा उपभोक्ताओं के साथ मनमानी की मिल रही शिकायत पर रविवार को जांच टीम गांव पहुंची. जांच टीम द्वारा बारी-बारी से डीलर के पोषक क्षेत्र के लाभुकों से उनका बयान दर्ज किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने एक मुश्त कूपन डीलर द्वारा जमा करा लेने के साथ-साथ […]

विज्ञापन

बाराहाट : प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के डीलर द्वारा उपभोक्ताओं के साथ मनमानी की मिल रही शिकायत पर रविवार को जांच टीम गांव पहुंची. जांच टीम द्वारा बारी-बारी से डीलर के पोषक क्षेत्र के लाभुकों से उनका बयान दर्ज किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने एक मुश्त कूपन डीलर द्वारा जमा करा लेने के साथ-साथ प्रत्येक कार्ड पर एक किलो अनाज कम देने की बात कही. पूछताछ के दौरान कई लाभुकों ने डीलर द्वारा तय कीमत से ज्यादा राशि लेने की भी बात कही गयी.

ज्ञात हो कि मिर्जापुर पंचायत के डीलर जवाहर यादव द्वारा जन वितरण प्रणाली के लाभुकों से एक मुश्त कूपन जमा करा लेने के बाद उन्हें अनाज नहीं दिये जाने की लिखित शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ – साथ बीडीओ से की गयी थी, जिसमें बीते दिनों एमओ दीपक कुमार गुप्ता द्वारा जांच भी की गयी थी. जांच के बाद एसडीओ ने तीन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की टीम गठित कर रविवार को जांच टीम भेजी. जहां जांच टीम ने पहुंच कर डीलर सह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जवाहर यादव से दुकान से संबंधित स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी का विवरण दर्ज कराया. जांच टीम का हिस्सा रहे धोरैया, चांदन एवं बेलहर के एमओ ने लाभुकों के घर पहुंच कर उनका लिखित बयान दर्ज किया, जिसमें प्रथम दृष्टया शिकायत को सत्य पाया गया.

कहते हैं अधिकारी
जांच टीम में शामिल धोरैया एमओ मिथिलेश कुमार ने बताया की ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गयी, जिसमें शिकायत को सही पाया गया. जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जायेगी.
जांच करती टीम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन