ट्रक-बस व स्काॅर्पियो में टक्कर बस पर सवार 20 लोग घायल

Published at :03 Jan 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-बस व स्काॅर्पियो में टक्कर  बस पर सवार 20 लोग घायल

बांका/नवगछिया : भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड मुख्यालय से 100 मीटर की दूरी, कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रक-बस और एक स्कार्पियो के बीच हुई भीषण टक्कर में बस पर सवार कुल 20 लोग घायल हो गये. घायलों में अधिकतर लोग बांका जिला के हैं. सभी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में […]

विज्ञापन

बांका/नवगछिया : भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड मुख्यालय से 100 मीटर की दूरी, कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रक-बस और एक स्कार्पियो के बीच हुई भीषण टक्कर में बस पर सवार कुल 20 लोग घायल हो गये. घायलों में अधिकतर लोग बांका जिला के हैं. सभी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम से पुनः अपने घर लौट रहे थे. घायलों में कुल छह लोगों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है, जबकि अन्य लोगों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों और भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज में चल रहा है. घायलों में बांका जिला के शंभुगंज के सुमित कुमार, चंदन कुमार, सुनीता देवी,

लक्ष्मी कुमारी, बच्चन शर्मा, अमरजीत यादव, बांका जिला बेलहर के विभू देवी, वैद्यनाथ सिंह, मुंगेर जिला के असरगंज के अरविंद मंडल, भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के शिव नारायणपुर के वासुकी व अन्य हैं. बस चालक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. उसके दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. घटना के बाद करीब आधे घंटे तक नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर आवागमन चालू करवाया.

घटना सोमवार की सुबह 7.30 घटित हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलीगुड़ी से आ रही बस और ठीक उसके विपरीत आ रहे ट्रक में भीषण टक्कर हुई. ट्रक अनियंत्रित था और गलत दिशा में था. एक मिनट के अंतराल में ही बस के पीछे से आ रहे एक स्कार्पियो ने भी बस में जबरदस्त टक्कर मार दिया. घटना के तुरंत बाद ट्रक का चालक, संचालक और स्कार्पियो सवार सभी भागने में सफल रहे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे नवगछिया थाना के अनि जवाहर प्रसाद ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा और आंशिक रूप से घायल लोगों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करवाया. मोके पर पहुंची एनएचआइ के अम्बुज कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब कर लिया है. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर वाहनों के मालिकों का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन