हर छोटी-बड़ी कार्य पर रखी जा रही है कड़ी नजर

Published at :17 Nov 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
हर छोटी-बड़ी कार्य पर रखी जा रही है कड़ी नजर

बांका : आगामी 27 नबंवर को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड निर्माण के साथ साथ हर छोटी- बड़ी बातों पर कडी से कडी नजर रखी जा रही है. इस संबंध में एसपी राजीव रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया है […]

विज्ञापन

बांका : आगामी 27 नबंवर को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम स्थल पर हैलीपैड निर्माण के साथ साथ हर छोटी- बड़ी बातों पर कडी से कडी नजर रखी जा रही है. इस संबंध में एसपी राजीव रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया है कि महामहिम की सुरक्षा अभेद्य होगी.

कार्यक्रम स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहेगी. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहेंगे. महामहिम की सुरक्षा में जरूरत पड़ी तो अन्य जिलों से भी पुलिसकर्मी मंगवायें जायेंगे. एसपी ने आगे कहा कि महामहिम के आगमन को लेकर जिले के सभी खुफिया तंत्र को भी अभी से ही सक्रिय कर दिया गया है. तथा राष्ट्रपति भवन के गाईड लाइन का अक्षरश: पालन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन