बनेगा विवाह भवन व मार्केट

Published at :16 Nov 2016 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
बनेगा विवाह भवन व मार्केट

बनी सहमति . जिला परिषद की जमीन का चेयरमैन ने किया निरीक्षण कटोरिया/चांदन/जयपुर : जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार ने मंगलवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने कटोरिया पुराना डाक बंगला, चांदन प्रखंड मुख्यालय परिसर व जमदाहा हाट के निकट स्थित जिला परिषद की जमीन का निरीक्षण किया. साथ […]

विज्ञापन

बनी सहमति . जिला परिषद की जमीन का चेयरमैन ने किया निरीक्षण

कटोरिया/चांदन/जयपुर : जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार ने मंगलवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में उन्होंने कटोरिया पुराना डाक बंगला, चांदन प्रखंड मुख्यालय परिसर व जमदाहा हाट के निकट स्थित जिला परिषद की जमीन का निरीक्षण किया. साथ ही कहा कि बेकार पड़ी सभी जमीन को जनउपयोगी बना कर जिला परिषद के लिए आमदनी का स्त्रोत बनाया जायेगा. कटोरिया के पुराना जिला परिषद डाक बंगला की वर्षों से बेकार पड़ी जमीन में विवाह भवन व मार्केट बनाने का प्रस्ताव स्थानीय जिला परिषद इंदिरा गुप्ता व मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता ने दिया. जिप अध्यक्ष ने भी इस प्रस्ताव को मूर्त रूप देने हेतु अपनी सहमति जतायी.
साथ ही स्थानीय सक्षम व्यवसायियों से इसके निर्माण में आर्थिक सहयोग देकर सहभागी बनने की भी अपील की. चूंकि वर्तमान में जिला पार्षद में फंड की बहुत कमी है. जिप अध्यक्ष की उपस्थिति में इस भूखंड की मापी भी करायी गयी. पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कटोरिया बाजार में शौचालय निर्माण की जरूरत बतायी. मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता ने दुग्ध शीतक केंद्र के बेकार पड़े नवनिर्मित भवन को सदुपयोग में लाने एवं कन्या मध्य विद्यालय के गेट को स्वच्छ बना कर दुकान निर्माण की जरूरत की ओर भी जिप अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया. इस मौके पर कटोरिया प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल, उपप्रमुख बालेश्वर दास,
चांदन प्रमुख रवीश कुमार, पूर्व पार्षद मीठन यादव, बीडीओ प्रेमप्रकाश, पीओ संजीव कुमार सिंह, मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, कनीय अभियंता ओमप्रकाश प्रसाद, प्रधान लिपिक परशुराम सिंह, गुड्डु मंडल, बासुदेव पंडित, अमित यादव, मुकेश यादव, प्रकाश यादव, उमेश यादव, मंडली यादव, अताबुल अंसारी आदि मौजूद थे.
मजदूरों से करायें काम
चांदन प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा में जेसीबी मशीन से काम कराये जाने की जानकारी पर जिप अध्यक्ष सुनील कुमार बिफर पड़े. उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में मनमानी नहीं चलेगी. जॉबकार्डधारी मजदूरों से ही कार्य करायें, ताकि पलायन रूके. उन्होंने कहा कि जिला परिषद भवन का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. इस मौके पर प्रमुख रवीश कुमार, बीडीओ श्याम कुमार, पीओ नींबू लाल, मुखिया छोटन मंडल, महादेव साह आदि मौजूद थे.
हाट से हटेगा अतिक्रमण
जिप अध्यक्ष ने जमदाहा हाट स्थित जिला परिषद की जमीन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने इस जगह को अतिशीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि जिला परिषद की बेकार पड़ी जमीन पर दुकान का निर्माण कर इसे आमदनी का जरिया बनाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन