विजेता प्रतिभागी का सम्मान समारोह आयोजित

Published at :16 Nov 2016 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी का सम्मान समारोह आयोजित

बांका : चमन साह सरस्वती विधा मंदिर में मंगलवार को 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं 44वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण पर्दशनी में चयनित छात्र- छात्राओं हेतु एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत विधालय के प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र जयसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित की. इस […]

विज्ञापन

बांका : चमन साह सरस्वती विधा मंदिर में मंगलवार को 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं 44वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण पर्दशनी में चयनित छात्र- छात्राओं हेतु एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत विधालय के प्रदेश सचिव प्रकाश चंद्र जयसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित की. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि सच्ची लगन, परिश्रम व धैर्य रखने वाले छात्र को जीवन में सफलता मिलती है.

जो आज विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कर दिखाया है और राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है इसके लिए विद्यालय परिवार धन्यवाद के पात्र हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने इसके लिए विद्यालय के इस प्रतियोगिता से जुडे सभी शिक्षकों का साधुवाद किया. इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित कर सभी का मुंह मीठा कराया. इस अवसर पर उप प्रचार्य विनय कुमार सिंह,

कार्यकारिणी सदस्य रामकिशोर सिंह, वरिष्ठ आचार्य सिद्धनाथ सिंह, रसिकलाल यादव, आकाश कुमार, दीलीप कुमार झा, गौमत पाठक, अंर्चना राजहंस, लूसी झा, विपीन अश्क, पियुष मिश्रा एवं संजना सिन्हा आदि उपस्थित थे. 24वीं राज्य स्तरीय बाल कांग्रेस 2016 के सफल प्रतिभागी के नाम में प्रथम स्थान पर ग्रुप लीडर आदित्य कुमार, आदित्य राणा, कृष्णा आनंद, अनिशा सिंह व रोमी कुमारी का नाम शामिल है. वहीं 44वीं राज्य स्तरीय जवाहर लाल नेहरू गणित, विज्ञान प्रदर्शनी 2016 में प्रथम स्थान पर चयनित सौरभ कुमार व सोनल कुमारी तृतीय स्थान में कृष्णा आनंद व अनिशा सिंह तथा चतुर्थ स्थान में रोमी कुमारी व आदित्य कुमार एवं मार्गदर्शक शिक्षक में विनोद कुमार का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन