सूइया उवि के एकाउंट से भी गायब हैं रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

पासबुक अपटुडेट करने हेतु लगाये गये हैं चार मशीन कटोरिया : सूइया यूको बैंक के शातिर क्लर्क ने रुपये की हेराफेरी में भोले-भाले लोगों के साथ-साथ स्कूलों व पुलिस जवानों के एकाउंट से भी लाखों रुपये उड़ाये हैं. सूइया उवि के एकाउंट से 2 लाख 30 हजार रुपये की फर्जी निकासी हुई है. सूइया ओपी […]
विज्ञापन
पासबुक अपटुडेट करने हेतु लगाये गये हैं चार मशीन
कटोरिया : सूइया यूको बैंक के शातिर क्लर्क ने रुपये की हेराफेरी में भोले-भाले लोगों के साथ-साथ स्कूलों व पुलिस जवानों के एकाउंट से भी लाखों रुपये उड़ाये हैं. सूइया उवि के एकाउंट से 2 लाख 30 हजार रुपये की फर्जी निकासी हुई है. सूइया ओपी स्थित एसएसबी कैंप के कई जवानों के पर्सनल एकाउंट को भी शातिर ने नहीं बख्शा है.
इधर शनिवार को भी बैंक के बाहर पासबुक अपटुडेट कराने हेतु ग्राहकों का सैलाब उमड़ता रहा. बैंक के क्लर्क सुमन कुमार द्वारा की गयी करोड़ों की हेराफेरी से मची खलबली के कारण पिछले चार दिनों से यूको बैंक के सूइया ब्रांच में लेन-देन की बजाय सिर्फ पासबुक अपटुडेट करने का काम ही चल रहा है.
बैंक परिसर में पासबुक अपटुडेट करने हेतु चार मशीन लगाये गये थे. अब तक करीब एक हजार से भी अधिक ग्राहकों ने अपना एकाउंट अपटुडेट कराया है. ग्राहकों के एकाउंट से फर्जी निकासी के तहत की गयी हेराफेरी का आंकड़ा पांच करोड़ से भी अधिक होने की आशंका बन रही है.
वरीय अधिकारी लगातार कर रहे कैंप
सूइया यूको बैंक में बैंक के वरीय अधिकारी भी लगातार कैंप कर मामले की जांच कर रहे हैं. शुक्रवार को भी डिप्टी जोनल हेड प्रकाश पांडेय व एलडीएम सुधांशु शेखर ने भी अपने स्तर से हेराफेरी मामले की जांच की. अधिकारियों ने ग्राहकों को उनकी राशि को सुरक्षित वापस कराने का भी भरोसा दिया. इस क्रम में आरोपी क्लर्क सुमन कुमार द्वारा धावाकोल के ग्राहक शुकरा मांझी के एकाउंट के माध्यम से किये गये ट्रांजेक्शन का सारा भाउचर को पैकिंग कर जांच हेतु भागलपुर ले गये.
ताकि हेराफेरी का सही आंकड़ा प्राप्त हो सके. इस मौके पर ब्रांच मैनेजर बीके चौधरी, बैंककर्मी शशि कुमार, रवींद्र वर्णवाल आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि इस मामले की जांच हेतु स्पेशल टीम का गठन भी कर दिया गया है. इधर करोड़ों की राशि की हेराफेरी कांड के मुख्य अभियुक्त सह बैंक क्लर्क सुमन कुमार की गिरफ्तारी हेतु भी पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




