कल शहर की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित बदला जायेगा क्षतिग्रस्त पोल

Published at :21 Oct 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
कल शहर की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित  बदला जायेगा क्षतिग्रस्त पोल

बांका : शनिवार 22 अक्टूबर को बांका टाउन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेंगी. इस आशय की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि उस दिन शहर के शिवाजी चौक स्थित एक क्षतिग्रस्त लोहे का पोल को बदलने का कार्य किया जायेगा. जिसको लेकर शनिवार की […]

विज्ञापन

बांका : शनिवार 22 अक्टूबर को बांका टाउन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेंगी. इस आशय की जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि उस दिन शहर के शिवाजी चौक स्थित एक क्षतिग्रस्त लोहे का पोल को बदलने का कार्य किया जायेगा. जिसको लेकर शनिवार की सुबह 5 से दिन के 10 बजे तक शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा है कि लोग अपने-अपने घरों में पानी टंकी, मोबाइल, इनवाटर बैट्री आदि को पूर्व में ही चार्ज कर ले. ताकि लोगों को दिक्कत ना हो. कार्य समाप्त होने के बाद पुन: शहर में बिजली आपूर्ति पूर्ववत रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन