35 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो युवक गिरफ्तार

धोरैया : धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 35 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. पकड़ाये दोनों युवक गुरुदेव पासवान व संजीव कुमार चंदेरी थाना सबौर के बताये जाते हैं. गुप्त सूचना के आधार पर धनकुंड ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने दोनों […]
धोरैया : धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 35 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. पकड़ाये दोनों युवक गुरुदेव पासवान व संजीव कुमार चंदेरी थाना सबौर के बताये जाते हैं. गुप्त सूचना के आधार पर धनकुंड ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने दोनों को धनकुंड ओपी के बदालीचक गांव स्थित अभय सिंह के बगीचा से गिरफ्तार किया.
ओपीध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक हनवारा झारखंड से एक बैग में 35 बोतल आरएस शराब लेकर डिलिवरी देने आये थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों चंदेरी गांव के तस्कर फुकी यादव के लिए काम करते हैं. ढाई बजे दिन में दोनों अॉटो से उतरकर बगीचा चले गये. जहां से वे फुकी यादव को बुलाकर उसे डिलिवरी देने वाले थे. पुलिस की लगातार छापामारी से ऐसे तत्वों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










