केआरपी से मांगी लेवी, नहीं देने पर जान मारने की धमकी

Published at :21 Sep 2016 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
केआरपी से मांगी लेवी, नहीं देने पर जान मारने की धमकी

मार्च में भी जितेंद्र सिन्हा से मांगी थी लेवी, दर्ज की शिकायत बेलहर : प्रखंड संसाधन केंद्र केआरपी जितेंद्र सिन्हा से एक बार फिर लेवी मांगी गयी. नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी. जानकारी के अनुसार, केआरपी जितेंद्र सिन्हा से मार्च महीने में भी तीन बार फोन कर एक लाख रुपये की […]

विज्ञापन

मार्च में भी जितेंद्र सिन्हा से मांगी थी लेवी, दर्ज की शिकायत

बेलहर : प्रखंड संसाधन केंद्र केआरपी जितेंद्र सिन्हा से एक बार फिर लेवी मांगी गयी. नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गयी. जानकारी के अनुसार, केआरपी जितेंद्र सिन्हा से मार्च महीने में भी तीन बार फोन कर एक लाख रुपये की मांग की गयी थी. मांगने वाले ने खुद को नक्सली मंटू दा का आदमी बताया था. लेवी नहीं देने पर मारने की धमकी दी गयी थी.
उस समय भी जितेंद्र सिन्हा द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत की गयी थी. इस बार भी जितेंद्र सिन्हा ने धमकी के बाद थाना में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की है. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला के वरीय पदाधिकारी को भी इसकी जानकारी देते हुए बेलहर से स्थानांतरण करने की मांग की है. उन्होंने बताया है कि बार-बार मिल रही धमकी से काफी परेशानी हो रही है. इससे मैं बेलहर में काम करने में सक्षम नहीं हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन