हरदिया जंगल में पुलिस व नक्सली के बीच मुठभेड़

Published at :19 Sep 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
हरदिया जंगल में पुलिस व नक्सली के बीच मुठभेड़

कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका 52 जिंदा कारतूस, दर्जनों मोबाइल सहित कई सामान बरामद छह घंटे तक दोनों तरफ से हुई गोलीबारी कटोरिया/बांका : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हरदिया-पड़रिया जंगल में रविवार को पुलिस व हार्डकोर नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ स्थल पर खून के छींटे भी मिले हैं. […]

विज्ञापन

कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका

52 जिंदा कारतूस, दर्जनों मोबाइल सहित कई सामान बरामद
छह घंटे तक दोनों तरफ से
हुई गोलीबारी
कटोरिया/बांका : नक्सल प्रभावित आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हरदिया-पड़रिया जंगल में रविवार को पुलिस व हार्डकोर नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ स्थल पर खून के छींटे भी मिले हैं. ऐसे में संभावना है कि कई नक्सलियों को गोली लगी है.
हरदिया जंगल में…
जंगल में बना नक्सलियों का बंकर भी ध्वस्त हुआ है. इस बंकर से दो आइडी, 52 जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, दर्जनों मोबाइल, सीमकार्ड, रेडिमेड टेंट आदि बरामद किये गये हैं.
जानकारी के अनुसार हरदिया-पड़रिया जंगल में हार्डकोर नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर चारों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी शुरू की. पुलिस दल को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में कई नक्सलियों को गोली लगने का भी दावा पुलिस कर रही है. पुलिस के पक्ष से सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं. मुठभेड़ करीब छह घंटों तक चली.
बैठक होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस :
पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि बांका-जमुई के बॉर्डर पर जंगल में नक्सली संगठन के कई दस्ते की एक गुप्त बैठक चल रही है़. इस पर बांका एसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में कटोरिया, चांदन, बेलहर, सूईया, आनंदपुर व जयपुर ओपी के जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा जंगल में संयुक्त कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया़. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच जम कर गोलाबारी भी हुई है़. पुलिस की ओर से करीब 200 राउंड से अधिक गोली चलायी गयी है़. जवाब में नक्सलियों ने भी पुलिस के ऊपर कई चक्र गोली चलायी है़, लेकिन पुलिस का कोई जवान इस घटना में हताहत नहीं है़.
एसपी खुद कर रहे थे नेतृत्व :
पुलिस दल का नेतृत्व स्वयं एसपी राजीव रंजन कर रहे थे. इसमें एसटीएफ के अलावा एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय, एसडीपीओ पीयूष कांत, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, सूईया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, चांदन थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार, बौंसी थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान के अलावा बेलहर पुलिस व काफी संख्या में एसटीएफ जवान शामिल थे.
कहते हैं एसपी :
जंगल में पुलिस की ओर से हुई गोलाबारी में कई नक्सली घायल भी हुए है, लेकिन घायल नक्सली भागने में सफल रहा है़. पुलिस को जंगल से कई विस्फोटक सामग्री, देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस व नक्सलियों के डायरी आदि बरामद हुए है़ं.
जमुई-बांका बॉर्डर की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन