नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

बरहट : थाना क्षेत्र के देवाचक गांव में नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से ओंकार यादव की पुत्री रूपा कुमारी (09) व पुनित यादव की पुत्री रवीना कुमारी (10) की मौत हो गयी. रूपा व रवीना मवेशी चराने के दौरान नदी में स्नान करने लगी. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गयी. […]
विज्ञापन
बरहट : थाना क्षेत्र के देवाचक गांव में नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से ओंकार यादव की पुत्री रूपा कुमारी (09) व पुनित यादव की पुत्री रवीना कुमारी (10) की मौत हो गयी. रूपा व रवीना मवेशी चराने के दौरान नदी में स्नान करने लगी. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गयी. आसपास के लोगों ने दोनों के डूबने की सूचना परिजनों की दी. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रवीना के शव को बरामद कर लिया, लेकिन रूपा का शव अब तक बरामद नहीं हो पाया है.
नदी में डूबने…
पुलिस व आसपास के लोग रूपा के शव की खोजबीन में जुटे हुए हैं. एक साथ दो बच्चियों की मौत की खबर सुन कर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
एक का शव बरामद दूसरे की खोजबीन जारी
स्नान करने के दौरान हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










