हेराफेरी के आरोप में ग्रामीणों ने किया एमओ का घेराव

Published at :26 Aug 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
हेराफेरी के आरोप में ग्रामीणों ने किया एमओ का घेराव

एमओ के विरुद्ध ग्रामीणों ने की नारेबाजी बेलहर : प्रखंड अंतर्गत तेलिया कुमरी पंचायत के कुमरी गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को सरगरा गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार के जब्त चावल की निलामी में हेरफेरी के आरोप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का घेराव किया. जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व मनोज स्वयं सहायता समूह […]

विज्ञापन

एमओ के विरुद्ध ग्रामीणों ने की नारेबाजी

बेलहर : प्रखंड अंतर्गत तेलिया कुमरी पंचायत के कुमरी गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को सरगरा गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार के जब्त चावल की निलामी में हेरफेरी के आरोप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का घेराव किया. जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व मनोज स्वयं सहायता समूह के डीलर अधिकलाल यादव द्वारा चावल की कालाबाजारी करने में खाद्यान्न जब्त किया गया था. जिसकी नीलामी 6 अगस्त को किया गया.
पंचायत भवन में एमओ के द्वारा खाद्यान्न का नीलामी कर आठ-दस ग्रामीणों के बीच बेची गयी थी. जिस की जानकारी क्षेत्र में नहीं होने के कारन ग्रामीणों को यह संदेश हो गया था कि एमओ के द्वारा खाद्यान्न की मिली भगत से कुछ लोगों के बीच बांट दिया गया है. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उन्हें गांव में स्वच्छता अभियान को लेकर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय के सामने रखा.
जिस पर बीडीओ ने एमओ अरुण कुमार को वहां बुलाया. जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उनका घेराव कर उनके विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने मामले को समझा तब जाकर कई घंटों के बाद मुक्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन