लाभार्थियों को दी गयी बैंक ऋण की जानकारी

Published at :24 Aug 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
लाभार्थियों को दी गयी बैंक ऋण की जानकारी

ग्रामीणों को संबोधित करते नाबार्ड के डीडीएम सत्य प्रकाश. छत्तरगाछ : मध्य विद्यालय चिचुआबाड़ी के प्रांगण में नाबार्ड के सौजन्य से संयुक्त देयता समूह पर लाभार्थियों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया़ जिसमें बैंक ऋण संबंधित लाभार्थियेां को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा 33 समूह के 146 लाभुकों के बीच 36 लाख 50 हजार […]

विज्ञापन

ग्रामीणों को संबोधित करते नाबार्ड के डीडीएम सत्य प्रकाश.

छत्तरगाछ : मध्य विद्यालय चिचुआबाड़ी के प्रांगण में नाबार्ड के सौजन्य से संयुक्त देयता समूह पर लाभार्थियों का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया़ जिसमें बैंक ऋण संबंधित लाभार्थियेां को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा 33 समूह के 146 लाभुकों के बीच 36 लाख 50 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया़ मुख्य रूप से राजीव कुमार सिन्हा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आरडीएमओ बिहार, नाबार्ड के डीडीएम सावन प्रकाश,
आरएम मो शोएब अख्तर, एफईसी वसी अहमद, छत्तरगाछ शाखा प्रबंधक कमरूज्जमा, पोठिया के शाखा प्रबंधक भानू कुमार घोष तथा तैयबपुर शाखा प्रबंधक जाहिद हुसैन सिद्दिकी एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी पोठिया विनय कुमार भारती उपस्थित थे़ उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक छत्तरगाछ से 23, पोठिया से दो तथा तैयबपुर से पांच समूहों को बकरी पालन हेतु प्रत्येक सदस्य को 25 हजार रुपये का बैंक द्वारा ऋण दिया गया जिसमें प्रत्येक लाभुक को चार बकरी तथा एक बकरा खरीदना है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन