घोरमारा से हजयात्री रवाना हजयात्रियों के साथ ग्रामीण.

कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा गांव से सोमवार को एक हजयात्री को धूमधाम से रवाना किया गया. इससे पहले हजयात्री मोहम्मद निहाल का घोरमारा, राजासारे, राधानगर, कठौन व कटोरिया में भव्य स्वागत किया गया. घोरमारा मसजिद से लेकर कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के रेलवे ओवरब्रिज तक भव्य जुलूस निकाला गया. इसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल […]
कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा गांव से सोमवार को एक हजयात्री को धूमधाम से रवाना किया गया. इससे पहले हजयात्री मोहम्मद निहाल का घोरमारा, राजासारे, राधानगर, कठौन व कटोरिया में भव्य स्वागत किया गया. घोरमारा मसजिद से लेकर कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के रेलवे ओवरब्रिज तक भव्य जुलूस निकाला गया. इसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग गर्मजोशी से नारेबाजी करते रहे. रास्ते में उदयपुरा गांव के निकट बेलहर विधायक गिरिधारी यादव भी हजयात्री से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दी. मोहम्मद निहाल ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की खुशहाली, तरक्की व सुख-समृद्धि की दुआ करेंगे.
समाज में अमन व शांति तथा हिंदू-मुसलिम भाईयों के बीच भाईचारा, प्रेम व सौहार्द बनाये रखने के लिए भी उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की. इस मौके पर सदर महमूद आलम, सेक्रेटरी मो रहमान, हाजी मोहम्मद अली आलम, पूर्व इमाम मो नईम उद्दीन, मुखिया नीरज कुमार, मो अताबुल अंसारी, मो जमाल अंसारी, परमानंद यादव, मो जफरूल अंसारी, मौलाना गुलाम, नसीम अंसारी, शहादत अंसारी, जब्बार अंसारी, रूपन यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










