महादेव इनक्लेव के दो कर्मी संदिग्ध हालत में गिरफ्तार, दो अन्य फरार

जयपुर (बांका) : नक्सल प्रभावित जयपुर ओपी क्षेत्र के कधार गांव के निकट से शनिवार की देर रात्रि महादेव इनक्लेव के दो कर्मियों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मियों ने अपना नाम लक्ष्य श्रीवास्तव व नीरज कुमार बताया है. दोनों ने खुद को बालू ठेकेदार महादेव इनक्लेव के कर्मी […]
जयपुर (बांका) : नक्सल प्रभावित जयपुर ओपी क्षेत्र के कधार गांव के निकट से शनिवार की देर रात्रि महादेव इनक्लेव के दो कर्मियों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मियों ने अपना नाम लक्ष्य श्रीवास्तव व नीरज कुमार बताया है. दोनों ने खुद को बालू ठेकेदार महादेव इनक्लेव के कर्मी के रूप में परिचय दिया है. गिरफ्तार कर्मी नशे व खून से लथपथ थे. इसमें लक्ष्य श्रीवास्तव के सिर पर गहरा जख्म व शरीर पर खून के धब्बे थे.
वहीं उनके साथी नीरज के शरीर पर भी खून के धब्बे के निशान थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात्रि देवघर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी काफी तेज गति से बांका की ओर जा रही थी. तेज रफ्तार के कारण एक बाइक सवार को कीचड़ पड़ गया. इसी दौरान कधार में निर्माणाधीन सड़क में बोलेरो गाड़ी जा फंसी. बोलेरो गाड़ी के कीचड़ से सराबोर कोल्हासार गांव के अरुण यादव ने जब चालक को कम गति में गाड़ी चलाने की सलाह दी,
तो गाड़ी पर सवार चारों युवक क्रोधित हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को घेर लिया. जब लोगों ने इसकी पड़ताल करनी शुरू की तो सभी जन शराब के नशे में धुत थे. ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बोलेरो पर सवार दो लोग भाग निकलने में सफल रहे. गिरफ्तार दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










