स्कॉर्पियो व बाइक में टक्कर, मुखिया समेत दो घायल

चांदन : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर चांदन थाना अंतर्गत सुग्गासार मोड़ पर गुरुवार को स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में मुखिया समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक सह कटेली दक्षिणी (बांका) के मुखिया पवन कुमार पप्पू एवं स्कॉर्पियो चालक अमृत कुमार ग्राम बेलाटीकर-महेशाडीह (बांका) को पुलिस व […]
चांदन : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर चांदन थाना अंतर्गत सुग्गासार मोड़ पर गुरुवार को स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में मुखिया समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना में जख्मी बाइक चालक सह कटेली दक्षिणी (बांका) के मुखिया पवन कुमार पप्पू एवं स्कॉर्पियो चालक अमृत कुमार ग्राम बेलाटीकर-महेशाडीह (बांका) को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में भरती कराया गया.
जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया. स्कॉर्पियो चालक की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है. बाइक सवार मुखिया पूजा-अर्चना हेतु देवघर जा रहे थे. इधर महेशाडीह की स्कॉर्पियो भी श्रद्धालुओं को लेकर मुंडन कराने हेतु सुल्तानगंज से देवघर जा रही थी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










