साइकिल सवार से 25 हजार की लूट, बट से वार कर किया जख्मी

बांका : सदर थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव के समीप के पास से गुजर रहे बाघमारी कटोरिया के साइकिल सवार विष्णुदेव यादव से 25 हजार रुपये लूट लिए. लूट की घटना को अंजाम देने के पूर्व लुटेरों ने विष्णुदेव को पिस्तौल के बट से मार कर जख्मी कर दिया. बांका थाना में दिये आवेदन में […]
बांका : सदर थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव के समीप के पास से गुजर रहे बाघमारी कटोरिया के साइकिल सवार विष्णुदेव यादव से 25 हजार रुपये लूट लिए. लूट की घटना को अंजाम देने के पूर्व लुटेरों ने विष्णुदेव को पिस्तौल के बट से मार कर जख्मी कर दिया. बांका थाना में दिये आवेदन में कहा है कि बांका को-ऑपरेटिव बैंक के पीछे उनकी एक जमीन है. जिसमें विवाद अजबलाल यादव से चल रहा है. उसका बांका न्यायालय में टाइटल शूट भी दर्ज है. मंगलवार को वे 25 हजार रुपये लेकर बांका स्थित जमीन में टाइल्स लगाने निकले थे
. जैसे ही पहरीडीह के समीप पहुंचे. पूर्व से घात लगा कर बैठे अजबलाल यादव, तुलसी यादव व अन्य दो लोग उन्हें जान मारने की नीयत से पुल के नीचे ले जाने लगे. जब इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने पिस्तौल के बट से मार कर जख्मी कर दिया. घटना को देख कर जब स्थानीय लोग बचाने दौड़े, तो सभी लोग भागने लगे. लेकिन भागने से पूर्व उनके पॉकेट से 25 हजार रुपये लेकर भाग गये. इस संबंध में बांका पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है.
पीड़ित जख्मी व्यक्ति का इलाज कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है कि यह घटना वाकई लूट है या जमीन विवाद की. जांच के बाद अभियुक्त पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










