महिला की मौत हादसा. घर में घुसी बस, नौ घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची से पूर्णिया जा रही थी शिवम बस कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण गांव में पलट कर घर में घुस गयी. यात्रियों ने बताया कि घटना नशे में वाहन चलाने की वजह से हुआ. कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण गांव में सोमवार की सुबह करीब ढाई बजे रांची से पूर्णिया जा रही शिवम […]
विज्ञापन
रांची से पूर्णिया जा रही थी शिवम बस कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण गांव में पलट कर घर में घुस गयी. यात्रियों ने बताया कि घटना नशे में वाहन चलाने की वजह से हुआ.
कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण गांव में सोमवार की सुबह करीब ढाई बजे रांची से पूर्णिया जा रही शिवम बस पलट कर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक घर में जा घुसी. इस दुर्घटना में घर में सोयी एक महिला श्यामा देवी पति स्व. परमेश्वर मंडल ग्राम फागा-कुशमाहा थाना बौंसी (बांका) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक अन्य महिला को गंभीर चोट आयी. खूंटे में बंधी एक बैल की भी मौत हो गयी. इधर बस पर सवार आठ यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल कटोरिया में कराया गया.
घटना की सूचना मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, सअनि रंजीत मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया. दुर्घटना में जख्मी लोगों में पंता देवी (45वर्ष) पति मौजी तांती ग्राम इनारावरण, अमित कुमार झा (24वर्ष) पिता अभय कुमार झा ग्राम हजारीबाग, मुकेश कुमार (26वर्ष) पिता शिवनारायण ठाकुर ग्राम उदाकिशनगंज जिला मधेपुरा, असगर अंसारी (19वर्ष) पिता सकबूल अंसारी ग्राम गुमला, नईम अंसारी (30वर्ष) पिता मो इब्राहिम अंसारी ग्राम केरसई जिला सिमडेगा, ताज उद्दीन (60वर्ष) पिता मो अली ग्राम पौआखाली जिला किशनगंज, उसकी पत्नी अबगेरूर निशा (45वर्ष), पुत्री साविया खातून (3 वर्ष) व आसमां खातून (डेढ़ वर्ष) शामिल हैं. दुर्घटना की शिकार मृत महिला श्यामा देवी दो दिनों पहले ही अपने रिश्तेदार मौजी तांती के घर इनारावरण आयी थी. बस पर सवार यात्रियों ने बताया कि बस का चालक व खलासी नशे में धुत था. बस में ही पिछली सीट पर बारी-बारी से बैठ कर दोनों ने शराब पी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से पूर्णिया जा रही शिवम बस जैसे ही इनारावरण सरकारी धर्मशाला के निकट पहुंची, पक्की व पीसीसी सड़क के बीच उछाल पर तेज गति के कारण चालक ने संतुलन खो दिया. इसके बाद बस बिजली पोल व पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे ही पलट गयी. इसके बाद एक घर में जा घुसी. रेफरल अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चिकित्सक डॉ एसडी मंडल व डॉ रवींद्र कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










