हत्या कर कुएं में फेंकी लाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. बाराहाट में दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बिटिया दहेज दानवों ने थोड़े से पैसे के लिए अपने बहू की हत्या कर दी अौर शव को कुएं में फेंक दिया. बदबू आने का बाद इसका पता चला. घरवाले फरार हैं. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बाराहाट(बांका) : हेज के लोभ में ग्रसित […]
विज्ञापन
वारदात. बाराहाट में दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बिटिया
दहेज दानवों ने थोड़े से पैसे के लिए अपने बहू की हत्या कर दी अौर शव को कुएं में फेंक दिया. बदबू आने का बाद इसका पता चला. घरवाले फरार हैं. प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
बाराहाट(बांका) : हेज के लोभ में ग्रसित ससुराल वालों ने नीलम को मार कर सुनसान खेत के एक कुएं में फेंक दिया. सुबह जब अपनी गाय के साथ चरवाहे खेत की तरफ गये तो उन्हें कुएं से बदबू आती मिली. जिस पर कानों कान बात फैलते हुए स्थानीय थाना को इसकी सूचना मिली. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर कुएं से शव को निकाल कर कब्जे में लेते हुए थाना परिसर लाया. शव पर कई जगह गहरे निशान पाये गये हैं. जिससे प्रतीत होता है कि मृतका को जान से मारने के पूर्व काफी प्रताड़ित किया गया. इस बीच मृतका के परिजन को सूचना दी गयी.
दो माह के बेटा हुआ अनाथ
सूचना पर पहुंचे मृतका की मां तेतरी देवी ने बताया की एक वर्ष पूर्व बेटी की शादी बाराहाट थाना क्षेत्र के बड़ी बिषहर गांव के जलधर दास के पुत्र दिलीप कुमार से की थी. इस एक वर्ष के दौरान उसकी बेटी को दो माह पूर्व ही एक लड़का हुआ था. लेकिन दहेज के लोभी ससुराल वालों ने बार बार एलइडी टीवी के लिये प्रताड़ित किया. जिस पर उसने 13000 रुपये भी दिये. घटना के दो दिन पूर्व भी बेटी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की. साथ ही मारपीट की घटना के बाद से उसे बेटी से बात नहीं करने दिया गया. घटना के बाद पुलिस के डर से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर फरार है. इधर मृतका ने थाना को फर्द बयान देते हुए ससुर जलधर दास, मृतका के पति दिलीप दास, देवर विकु दास एवं सास को आरोपी बनाया गया है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










