दो केंद्रों पर होगी मध्यमा की परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : चार अप्रैल से होने वाली मध्यमा परीक्षा के लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र एसएस बालिका बांका व सार्वजनिक इंटर कॉलेज सर्वोदयनगर शामिल हैं. पूर्व में मध्यमा परीक्षा के लिए आरएमके व एसएस बालिका परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, लेकिन वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2016 के मूल्यांकन का केंद्र आरएमके को बनाये जाने के […]
विज्ञापन
बांका : चार अप्रैल से होने वाली मध्यमा परीक्षा के लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र एसएस बालिका बांका व सार्वजनिक इंटर कॉलेज सर्वोदयनगर शामिल हैं. पूर्व में मध्यमा परीक्षा के लिए आरएमके व एसएस बालिका परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, लेकिन वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2016 के मूल्यांकन का केंद्र आरएमके को बनाये जाने के कारण मध्यमा का परीक्षा अब आरएमके से स्थानांतरित कर सार्वजनिक इंटर कॉलेज सर्वोदय नगर कर दिया गया है.
वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा यह तय किया गया है कि मध्यमा परीक्षा को भी इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा की तर्ज पर कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जायेगा. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. दोनों परीक्षा केंद्रों पर लगभग 700 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










