कार्रवाई. देसी शराब की भट्ठियों पर पुलिस टीम ने की छापेमारी

Published at :03 Apr 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई. देसी शराब की भट्ठियों पर पुलिस टीम ने की छापेमारी

शराब के कारोबारियों में हड़कंप एसपी के निर्देश पर शनिवार को भी कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में मद्यपान निषेध को लेकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इससे शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा. कटोरिया : एसपी के निर्देश पर शनिवार को भी कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में मद्यपान निषेध को लेकर […]

विज्ञापन

शराब के कारोबारियों में हड़कंप

एसपी के निर्देश पर शनिवार को भी कटोरिया व आसपास के क्षेत्रों में मद्यपान निषेध को लेकर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इससे शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा.

कटोरिया : एसपी के निर्देश पर शनिवार को भी कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में मद्यपान निषेध को लेकर स्थानीय पुलिस टीम ने सघन छापामारी अभियान चलाया. क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से भी अधिक गांवों के अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस ने छापामारी की. छापेमारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह एवं अवर निरीक्षक उमाशंकर सिंह कर रहे थे. दल में भारी संख्या में सैप व बीएमपी के जवान शामिल थे.

पुलिस दल ने कटोरिया बाजार के पासी टोला, गढ़ना महादलित टोला, बाघमारी, कोल्हुआ पुझार टोला, देवासी राय टोला, सौरी, इनारावरण, भोरसार, राधानगर, उदयपुरा, नीमाटांड़, गड़ुरा आदि गांवों में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक सघन अभियान चलाया. बड़वासिनी के निकट एक शराब अड्डे के बगल में संचालक पुलिस दल को देखते ही जाबा महुआ फेंक कर भाग निकला.

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से अवैध शराब के कारोबारियों में खलबली फैल गयी है. राज्य में एक अप्रैल से लागू पूर्ण शराब बंदी का सभी वर्ग के लोगों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन