लगेंगे 384 फ्लोराइडमुक्त पेयजल प्लांट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल पदाधिकारियों से 10 दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट मांगी गयी है. जिले के सभी प्रखंडों के लिए चयनित गांवों एवं टोलों की सूची जारी की गयी. बांका : ले के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ” हर घर नल का जल” योजना का क्रियान्वयन आरंभ कर […]
विज्ञापन
लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल पदाधिकारियों से 10 दिनों के भीतर सर्वे रिपोर्ट मांगी गयी है. जिले के सभी प्रखंडों के लिए चयनित गांवों एवं टोलों की सूची जारी की गयी.
बांका : ले के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ” हर घर नल का जल” योजना का क्रियान्वयन आरंभ कर दिया गया है. इसकी प्रारंभिक कार्य योजना तैयार कर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रमंडलीय कार्यालय द्वारा जिले के सभी तीन अवर प्रमंडलों को भेज दी गयी है. इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना के तहत किया जा रहा है. चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान इस कार्यक्रम को संपूर्ण बांका जिले में लागू करने की योजना है.
योजना के आरंभिक चरण मे ंजिले के 11 प्रखंडों के कुल 384 ग्राम/ टोलों का चयन किया गया है. लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बांका के कार्यपालक अभियंता द्वारा इस संबंध में जारी दिशा निर्देश के मुताबिक विभागीय अवर प्रमंडल बांका में 114, बाराहाट में 127 तथा कटोरिया में 143 इकाई प्लांट लगाये जाने हैं.
दिया गया सर्वे का आदेश
कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में अवर प्रमंडल पदाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि यह कार्यक्रम फ्लोराइड प्रभावित गांव एवं टोलों में क्रियान्वित किया जाना है. प्रत्येक प्रखंड के लिए चयनित इकाईयों का निर्धारण कर दिया गया है. उन्हें निर्देश दिया गया कि इन गांवों का सर्वेक्षण कर जमीन की उपलब्धता, परिवारों की संख्या, पाइप लाइन का नक्शा आदि दस दिनों के अंदर विभागीय प्रमंडलीय कार्यालय में समर्पित करें ताकि डीपीआर तैयार कर इस पर आगे की कार्रवाई की जा सकें.
चयनित गांवों की सूची जारी
विभागीय स्तर पर जारी सूची के मुताबिक लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल बांका के अंतर्गत बांका प्रखंड में इस योजना के तहत 42, अमरपुर में 35, फुल्लीडुमर में 29 तथा शंभुगंज में 18 इकाई प्लांट लगाये जाने हैं. इसी तरह अवर प्रमंडल बारहाट के अंतर्गत बाराहाट में 39, बौंसी में 48, रजौन में 34 तथा धोरैया में 6 एवं अवर प्रमंडल कटोरिया अंतर्गत कटोरिया में 29, चांदन में 29 तथा बेलहर में 85 इकाई प्लांट लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










