सरपंच पति पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

बाराहाट : विगत तीन वर्ष से एक महिला के साथ सरपंच पति शारीरिक संबंध बनाता रहा और इस बीच जब जब वो गर्भवती हुई, तो गर्भपात करा दिया गया. मामले के उजागर होने पर आखिरकार महिला ने मंगलवार देर शाम बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा के साथ न्याय दिलाने की मांग की. महिला […]
बाराहाट : विगत तीन वर्ष से एक महिला के साथ सरपंच पति शारीरिक संबंध बनाता रहा और इस बीच जब जब वो गर्भवती हुई, तो गर्भपात करा दिया गया. मामले के उजागर होने पर आखिरकार महिला ने मंगलवार देर शाम बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा के साथ न्याय दिलाने की मांग की. महिला ने आवेदन में जिक्र किया है कि बाराहाट के अौरिया पंचायत की सरपंच बीबी फरजाना के पति बसारत हुसैन पर के घर वह तीन वर्ष से काम कर रही है. उसने सरपंच के पति पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.
कहा कि इस दौरान व सरपंच पति के दबाव में आकर तीन बार अपना गर्भपात करा चुकी है. आरोपी प्रभावशाली है. और वह उसके साथ कुछ भी अनहोनी करवा सकता है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की धर-पकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिये हैं. पुलिस के अनुसार, मामला थाना क्षेत्र के औरिया पंचायत अंतर्गत खिरिपघार गांव का है. वहीं आरोपी बसारत हुसैन ने कहा कि लगाया गया आरोप बिल्कुल निराधार है. सामने चुनाव है. राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










