नदी के दूषित पानी से बुझ रही विद्यालय के बच्चों की प्यास

Published at :29 Mar 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
नदी के दूषित पानी से बुझ रही विद्यालय के बच्चों की प्यास

हाल जयपुर क्षेत्र के सांसद आदर्श पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय झिलसी का नदी के दूषित जल में ही बनता है विद्यालय के सौ बच्चों के लिए पोषाहार जयपुर : जयपुर क्षेत्र अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार स्थित झिलसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में आज भी नदी के दूषित जल से बच्चों के लिए मध्याह्न […]

विज्ञापन

हाल जयपुर क्षेत्र के सांसद आदर्श पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय झिलसी का

नदी के दूषित जल में ही बनता है विद्यालय के सौ बच्चों के लिए पोषाहार
जयपुर : जयपुर क्षेत्र अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार स्थित झिलसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में आज भी नदी के दूषित जल से बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाये जा रहे हैं. उल्लेख्य है कि क्षेत्रीय सांसद जय प्रकाश नारायण यादव द्वारा इस पंचायत को महात्मा गांधी के आदर्श गांव के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की एक योजना की तहत सांसद आदर्श पंचायत के रूप में गोद लिया है.
इसी पंचायत में है झिलसी गांव जहां के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे न सिर्फ समीप बहने वाली पहाड़ी नदी के पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं बल्कि उनके लिए विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बनने वाला पोषाहार भी इसी पानी से तैयार होता है. गरमी के मौसम में नदी का पानी वैसे भी सूख चुका है. कहीं कुछ स्थानों पर गहरे गड्ढे में जमा पानी बहाव नहीं होने की वजह से दूषित हो चुका है.
विद्यालय की रसोइया रूधनी देवी ने बताया कि विद्यालय में करीब 150 बच्चे नामांकित हैं जबकि आम तौर पर उनकी उपस्थिति लगभग 100 के करीब रहती है. इतने बच्चों के लिए पीने और खाना बनाने के लिए पानी नदी से लाना बेहद परेशानी भरा है. कुछ बच्चे तो बोतल में स्वयं पानी भर लाते हैं. बाकी के लिए उन्हें ही पानी ढोना पड़ता है.
पानी दूषित है सो अलग. आदर्श पंचायत होने के बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन और न ही शिक्षा विभाग ने विद्यालय के समक्ष कायम जल संकट की ओर कभी ध्यान दिया. स्थानीय लोगों को भरोसा था कि आदर्श पंचायत घोषित होने के बाद इस विद्यालय के बच्चों का पेयजल संकट दूर हो जायेगा. लेकिन साल बीतने को है, पर स्थिति में कहीं कोई बदलाव नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन