स्थानीय घाटों से झारखंड ले जा रहे बालू

Published at :21 Mar 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय घाटों से झारखंड ले जा रहे बालू

जयपुर : जयपुर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत चांदन नदी के घाटों से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू का उत्खनन एवं ढुलाई हो रही है. क्षेत्र के दो घाटों से रोजाना करीब दो दर्जन ट्रैक्टर से ढुलाई हो रही है. ट्रैक्टरों पर बालू लोड कर सक्रिय माफिया इन्हें झारखंड क्षेत्र लेकर चले जाते हैं, जहां […]

विज्ञापन

जयपुर : जयपुर ओपी क्षेत्र के अंतर्गत चांदन नदी के घाटों से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू का उत्खनन एवं ढुलाई हो रही है. क्षेत्र के दो घाटों से रोजाना करीब दो दर्जन ट्रैक्टर से ढुलाई हो रही है. ट्रैक्टरों पर बालू लोड कर सक्रिय माफिया इन्हें झारखंड क्षेत्र लेकर चले जाते हैं, जहां यह बालू काफी महंगा बिकता है. बालू के अवैध उत्खनन एवं ढुलाई में स्थानीय माफियाओं के तार प्रखंड की सीमा से लगे झारखंड के माफियाओं से भी है. जानकारी के अनुसार,

क्षेत्र के कुड़जोर एवं रसुनिया घाटों से इस तरह बालू का उत्खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है. यहां से लोड कर ये बालू देवघर जिले के मोहनपुर व त्रिकुट पहाड़ी क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है. इसके अलावा झारखंड के ही सरैया हाट, हंसडीहा एवं कोठिया आदि क्षेत्रों में भी यहां से बालू ले जाया जा रहा है. इस क्षेत्र का बालू बेहतर माना जाता है. झारखंड क्षेत्र में इसकी काफी मांग है. इसे रोकने की दिशा में कहीं से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन