भक्ति. भेमिया गांव में दो दिवसीय सत्संग संपन्न
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

गुरु के प्रति निष्ठा से पूरे होते हैं सभी मनोरथ गुरुवार को कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग संपन्न हो गया. कटोरिया : परम भक्ति ने शबरी की गुरु भक्ति व गुरु निष्ठा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को उनके दरबार में लक्ष्मण समेत विराजमान कर दिया़ शबरी […]
विज्ञापन
गुरु के प्रति निष्ठा से पूरे होते हैं सभी मनोरथ
गुरुवार को कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग संपन्न हो गया.
कटोरिया : परम भक्ति ने शबरी की गुरु भक्ति व गुरु निष्ठा ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को उनके दरबार में लक्ष्मण समेत विराजमान कर दिया़ शबरी में सभी प्रकार की भक्ति विराजमान थी, लेकिन भगवान श्रीराम ने नौ प्रकार की भक्ति का उपदेश देकर चार खानियों व चौरासी लाख योनियों में भटकते जीवों को मानव शरीर प्रदान कर मोक्ष मार्ग में लगाने के लिए उपाय बतलाये़ उक्त प्रवचन उत्तर प्रदेश के संत अनूपानंद जी महाराज ने गुरुवार को कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम के समापन सत्र में कही़
उन्होंने कहा कि धैर्य रखकर परिश्रम करनी चाहिए, कोई भी काम अपने समय से होता है़ यदि आम का मौसम नहीं है, तो पेड़ को कितना भी सींचा जाय, उसमें आम नहीं फलेगा़ उन्होंने कहा कि जितना बन पड़े उतना ही कीजिये, लेकिन भजन-ध्यान को छोड़िये नहीं.
पश्चिम बंगाल से पहुंचे संत परेशानंद जी महाराज ने कहा कि जिन मनुष्यों में विद्या, तप, दान व धर्म नहीं है, वे इस संसार में भार बन कर पशु के समान विचरण करते हैं. अन्य भूषण नष्ट होते रहते हैं, लेकिन वाणी का भूषण सच्चा भूषण है, जो कभी नष्ट नहीं होता़ कार्यक्रम में रमेश बाबा द्वारा प्रस्तुत गुरु भजन में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु लीन हो गये़ आयोजन में गुरु भगत, राजेंद्र भगत, दीपनारायण भगत, अयोध्या यादव, शालीग्राम यादव, सुरेंद्र भगत, सुरेंद्र साह, कमल यादव, नरेश तांती, ठाकुर यादव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










