सूबे का लीडर बन सकता है बांका

Published at :16 Mar 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे का लीडर बन सकता है बांका

बटेर पालन बटेर पालन सह अंडा उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित हुआ बांका का किसान बांका : बटेर पालन व्यवसाय की सफलता का परचम फहराने वाला बांका जिला इस व्यवसाय के क्षेत्र में सूबे का लीडर बन सकता है. विगत 12 एवं 13 मार्च को आलू अनुसंधान केंद्र, आईसीएआर कॉम्पलेक्स, पटना […]

विज्ञापन

बटेर पालन

बटेर पालन सह अंडा उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित हुआ बांका का किसान
बांका : बटेर पालन व्यवसाय की सफलता का परचम फहराने वाला बांका जिला इस व्यवसाय के क्षेत्र में सूबे का लीडर बन सकता है. विगत 12 एवं 13 मार्च को आलू अनुसंधान केंद्र, आईसीएआर कॉम्पलेक्स, पटना में रूरल लाइवलीहुड सिक्यूरिटी थ्रू इनोवेटिव एग्री-इंटरप्रेनियरशिप के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बांका के किसान ने इस व्यवसाय में अपनी सफलता का लोहा मनवाया. बांका जिला अंतर्गत विशनपुर गांव के दीपक कुमार को बटेर पालन सह अंडा उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने के लिए पुरस्कृत किया गया.
सम्मेलन में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने उन्हें बेस्ट एग्री इंटरप्रेनियर आवार्ड 2016 देकर सम्मानित किया. इस मौके पर बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष डा. आरसीपी सिन्हा भी मौजूद थे. मौके पर दीपक ने अपनी उस प्रयोग यात्रा का विवरण भी पेश किया जिसकी बदौलत उन्हें बटेर पालन एवं अंडा उत्पादन के क्षेत्र में सफलता मिली. ज्ञात हो कि दीपक को इससे पहले बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा विगत 4-6 मार्च को आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले के दौरान भी इसी विषय पर कुलपति डा. अजय कुमार सिंह द्वारा नवाचार कृषक सम्मान से नवाजा जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन