रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने की बांका देवघर रेलखंड की सुरक्षा जांच

बांका : रेलवे सुरक्षा आयोग की टीम ने बुधवार को बांका-देवघर रेलखंड पर करझौंसा से बांका जंक्शन तक की नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण कर इसके सुरक्षा पहलुओं की जांच की. जांच टीम का नेतृत्व खुद रेलवे सुरक्षा आयुक्त पीके आचार्य कर रहे थे. मौके पर मालदा डिवीजन के डीआरएम राजेश अर्गल व आसनसोल के […]
बांका : रेलवे सुरक्षा आयोग की टीम ने बुधवार को बांका-देवघर रेलखंड पर करझौंसा से बांका जंक्शन तक की नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण कर इसके सुरक्षा पहलुओं की जांच की. जांच टीम का नेतृत्व खुद रेलवे सुरक्षा आयुक्त पीके आचार्य कर रहे थे. मौके पर मालदा डिवीजन के डीआरएम राजेश अर्गल व आसनसोल के डीआरएम एनके सच्चान भी बांका जंक्शन पर मौजूद थे.
उन्होंने रेलवे सुरक्षा आयोग से बांका- देवघर रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन की संभावनाओं पर विमर्श किया. इससे पहले सीआरएस ने रेलखंड पर बिछी पटरी का बारिक अध्ययन करते हुए इस पर ट्रेन परिचालन का ट्रायल भी कराया. इसके लिए देवघर से 11 बोगियों वाली ट्रेन भी सीआरएस के साथ यहां आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










